Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
डाइटिंग के चक्कर में रणबीर कपूर को हुआ टाइफाइड, जाने इससे बचने के घरेलू उपाय

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को टाइफाइड होने की बात सामने आई है, उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए उनकी तगड़ी डाइटिंग को बताया जा रहा है। रणबीर कपूर को दुरुस्त होने के लिए मेडिकल डाइट को फॉलो करना होगा। फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स ने आराम करने की सलाह दी है। क्योंकि टाइफाइड के दौरान आराम के साथ स्वच्छ और स्वस्थ डाइट बहुत जरुरी होती है।
टाइफायड का बुखार साल्मोनेला बैक्टीरिया के संपर्क में आने के वजह से होता है, ये पाचन तंत्र और ब्लटस्ट्रीम में बैक्टीरिया के इंफेक्शन की वजह से होता है। आइए जानते है कि आखिर टाइफाइड किन कारणों से हो जाता है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

टाइफाइड होने के कारण
टाइफाइड गंदा पानी पीने और नहाने से, टाइफाइड ग्रसित व्यक्ति का साथ खाने से, स्वच्छ न रहने से, मौसम हवा के प्रभाव बदलाव, शरीर का तापमान बाहरी तापमान में बदलाव की वजह से भी टाइफाइड बुखार हो जाता है। इसके अलावा साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया से संक्रमित व्यक्ति के साथ ओरल या एनल सेक्स करने से भी टाइफाइड फैलता है।
टाइफाइड होने पर केवल एन्टीबायोटिक दवाईयां के सेवन से ही इसे ठीक किया जा सकता है।

टाइफाइड के लक्षण
- अचानक तेज बुखार आना
- बुखार के साथ साथ ठंड और गर्मी लगना
- बुखार अचानक बढ़ना और घटना
- बुखार 104 डिग्री सेल्शियस तक पहुंच जाना
- पसीना आना
- पेट दर्द होना
- सिर दर्द होना
- शरीर टूटना
- दस्त लगना
- थकावट महसूस होना
- टाइफाइड में बच्चों का पेट खराब होना
- 10 दिन से ज्यादा टाइफाइड बुखार रहने पर अल्सर।

क्या खाएं ?
जूस, दूध और सूप जैसे तरल पदार्थ, रिफाइंड अनाज जिसमें कम फाइबर पाए जाते है जैसे मैदा और सूजी। इसके अलावा उबली हुई सब्जियां और दाल का सेवन करें। प्रोटीन पदार्थ जैसे अंडे, पनीर और चिकन पर ध्यान दें।

क्या नहीं खाएं?
टाइफाइड होने पर अधिक फाइबर वाले पदार्थ जैसे साबुत अनाज और दाल नहीं खानी चाहिए। केला और पपीता छोड़कर सभी कच्ची सब्जियां और फल। तला हुआ भोजन और तेज मसाले वाले भोजन जैसे अचार, चटनी और डीप फ्राई फूड को अवॉइड करना चाहिए।

घरेलू इलाज-
लौंग
2 लीटर पानी में 5 लौंग डालकर इसे अच्छी तरह उबाल लीजिए जब पानी आधा रह जाये तो इसे छान लीजिये और ठंडा होने दीजिए। इस पानी को पूरे दिन भर में थोड़ा थोड़ा पीकर खत्म कर देना चाहिए।

आम का पन्ना
गर्मी के मौसम में टायफायड होने पर लू लगने के कारण बुखार होने का खतरा रहता है। ऐसे में आप कच्चे आम का पन्ना बनाकर पीएं।

तुलसी की चाय
तुलसी की चाय पीने से भी टाइफाइड का बुखार कम होता है। इसके लिए 20 तुलसी की पत्तियां, 20 काली मिर्च, थोड़ी सी अदरक, जरा सी दालचीनी को पानी में डालकर अच्छे से उबाले फिर में मिश्री या चीनी मिलाकर थोड़ा ठंडा होने पर पीएं। इसके अलावा तुलसी और सूर्यमुखी के पत्तों का रस पीने से भी टायफायड बुखार ठीक होते हैं। करीब तीन दिन तक सुबह-सुबह इसका प्रयोग करें।

छाछ पीएं
200 मिली. छाछ में 15 मिली धनिएं की पत्तियों का रस अच्छी तरह मिला लीजिए, इसे रोज़ाना दिन में 2 बार करीब 15 दिनों तक पीना चाहिए।

अदरक का रस और शहद
अदरक का रस और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर सुबह-शाम पीने से आराम मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications
