Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
केले की छिलके से बनी चाय पी है?, इसकी चुस्की लेने से आएगी चैन की नींद
आपने रेड टी, ब्लैक टी, ग्रीन टी यहां तक की ब्लू टी भी टेस्ट कर ली होगी। लेकिन क्या आपने कभी केले के छिलके से बनी चाय पी हैं? अब आप सोच रही होंगी कि केले की छिलके चाय, ये भला कौन बनाकर पीता होगा? पर आपको नहीं मालूम केले छिलके की चाय बहुत ही फायदेमंद होती है। खासकर उन लोगों के लिए जिनकी नींद आधी रात को टूट जाती है।

अगर आप भी केले का खाने के बाद इसके छिलके डस्टबिन में फेंक देते है तो आज हम आपको केले की छिलकों की बनी चाय के इस आर्टिकल के बारे में बताएंगे, जिसे पढ़ने के बाद आप भी ये चाय पीना जरुर चाहेंगे।
ऐसे बनाएं चाय
सबसे पहले तो आप चाय बनाने के लिए ऐसे छिलकों का इस्तेमाल करें, जो अत्यधिक पके हुए हों। दरअसल, जब आप पके केले के छिलकों का इस्तेमाल करते हैं तो उनका छिलका अपेक्षाकृत पतला और मीठा होता है। अब चाय बनाने के लिए आप गैस पर पानी रखकर उसमें छिलके डालकर दस मिनट के लिए उबालें। आप चाहें तो इसमें दालचीनी का एक टुकड़ा भी मिला सकते हैं। इससे आपकी चाय का स्वाद और गुणवत्ता दोनों बढ़ जाती है। अब आप गैस बंद करने के बाद हल्का ठंडा करके पीएं।
कैंसर का रिस्क कम
केले के छिलकों से बनी चाय पीने से कैंसर के रिस्क को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। दरअसल, इसमें एंटीकिरिनोजेनिक, कंपाउड के साथ-साथ साइप्रोटेक्टिव और एंटीमेटेजेनिक गुण पाए जाते हैं जो कैंसर के रिस्क को कम करता है। इसके अतिरिक्त इसमें पाइफ्लेओलॉल्स और कैरोटीनोइड जैसे पाइटोकेमिकल्स भी पाए जाते हैं, यह ऐसे एंटीऑक्सिडेंट हैं जो कैंसर से लड़ने में आपकी मदद करते हैं।
इंसुलिन को करता है कंट्रोल
अगर आपको शुगर की तकलीफ है तो आपको इसे बैलेंस रखने के लिए रोज केले वाली चाय पीनी चाहिए। केले की चाय इंसुलिन हार्मोन को भी कंट्रोल करने का काम करता है।
कब्ज से राहत
अगर आप काफी समय से कब्ज की तकलीफ से परेशान है तो उसे भी इस चाय से ठीक किया जा सकता है। कैसे भी पेट के तकलीफ को चुटकियो में इसे ठीक किया जा सकता है।
मूड रहता है अच्छा
केले के छिलके में ट्राइटटोपान पाया जाता है जो सेरोटोनिन और डोपामाइन नामक हैप्पी हार्मोन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। इसकी चाय पीने से आपका मूड हमेशा अच्छा रहता है और आपके अवसादग्रस्त होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
चैन की आती है नींद
केले में पोटैशियम और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है। ये दोनों ही तत्व नर्वस सिस्टम को रीलैक्स करने का काम करते हैं और तनाव को कम करते हैं। केले के छिलके से बनी चाय पीने से रात को अच्छी और चैन की नींद आती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
