Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
आम की गुठली और इन 5 फलों के बीज फेंकने से पहले सुन लें इनके फायदें..
फल हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक होते है, इन्हें खाने से शरीर को जरुरत विटामिंस और दूसरे पोषक तत्व मिलते हैं। फूट्स खाने के तो बेहद लाभ है, क्या आपने कभी फलों के बीज खाने के बारे में सुना है। जी हां जितने पौष्टिक तत्व फलों में मौजूद होते है, वैसे ही फलों के बीज में भी उतना ही पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं।
फलों के बीजों भी काफी लाभदायक होते है। आइए जानें इनके फायदे।

आम की गुठली
आम की गुठली के अंदर पाए जाने वाले बीज से पेट संबंधी बीमारियां दूर होती हैं। यह पेट दर्द के अलावा मासिक धर्म के दौरान होने वाले अधिक रक्त स्राव को रोकता है। इसकी गुठली को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसे एक से डेढ़ चम्मच सुबह-शाम पानी के साथ लें। कब्ज होने पर ना खाएं।

तरबूज
इसके बीज ठंडे और पौष्टिक होते हैं। कमजोर लोग और गर्भवती महिलाएं जिनका वजन कम हो उनके लिए ये लाभकारी होते हैं।
इन बीजों को छीलकर दो-दो चम्मच पानी या दूध के साथ लें। इन्हें सेंक कर भी भी खाया जा सकता है। कब्ज होने की स्थिति में इसे ना खाएं।

सीताफल
सीताफल के साथ इसके बीजों के भी अनेक फायदे हैं। सीताफल के बीज रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। इसके सेवन से कैंसर और डायबिटीज को नियंत्रित किया जा सकता है। सीताफल के बीज पर किए गए शोध को विदेशों में भी सराहा गया है।
प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट हैं। विटामिन-सी बहुत अधिक मात्रा में है। विटामिन-सी से शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है। साथ ही ऊर्जा का अच्छा स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन-बी भी होता है। सीताफल का बीज खून की कमी यानी एनीमिया से बचाता है। साथ ही ये शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।

खरबूजा
जिन लोगों को पेशाब कम आने या जलन की शिकायत है, उनके लिए इसके बीज काफी लाभकारी होते हैं। ये बीज किडनी के रोगियों को लिए तो बहुत ही लाभकारी हैं। इन्हे छीलकर दो चम्मच पानी और दूध के साथ या ऐसे भी खा सकते हैं। इसका इस्तेमाल मिठाई या नमकीन में मेवे के रूप में भी किया जा सकता है। जिन्हें बार-बार पेशाब आने की समस्या हो वे इनका सेवन न करें।

कटहल
इसके बीज पौष्टिक और वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं। 5-6 बीजों को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट चबाकर खाएं, इसे दूध के साथ भी ले सकते हैं। अपच की शिकायत वाले लोग इसे ना ही खाएं।

अनार के बीज
अनार के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसका सेवन करने से वजन कम होता है।



Click it and Unblock the Notifications