Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
गोलगप्पे खाने के फायदे सुन, आप भी दो कटोरी एक्सट्रा जरुर खाएंगे

पानीपुरी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बड़े हो या छोटे पानी पुरी एक ऐसी चीज है जो हर किसी की पहली पसंद है। हालांकि कई बार बड़ों को कहते हुए सुना है कि ज्यादा पानीपुरी खाने से मुंह में मुंहासों हो जाते है या ये हाजमा खराब कर देते है। लेकिन आपको जानकर थोड़ी सी खुशी महसूस होगी कि पानी पुरी या गोल गप्पे हाजमा बिगाड़ने की जगह दुरुस्त करता हैं।
जी हां, गोलगप्पें बहुत सारी स्थिति में आपकी तबीयत ठीक करते हैं। पानी पुरी चटापटा पानी बहुत सारे मसालों से मिलकर बनता है जो एसिटिडी और पेट दर्द जैसी समस्याओं का खात्मा करता है।

आइए जानते हैं पानी पुरी का पानी कौन सी बीमारी दूर करता है ।
अलग-अलग नाम से जाना जाता है
हालांकि देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में इसे अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है। जैसे महाराष्ट्र में पानी पुरी, हरियाणा में पानी के पताशे, उत्तर प्रदेश में पानी के बताशे या पताशी या फिर बिहार में फुल्की, वेस्ट बंगाल में पुचके, उड़ीसा में गुपचुप और गुजरात में पकोड़ी आदि नामों से जाना जाता है। चलिए आइए जानते हैं कि गोलगप्पे खाने से कैसे हेल्दी बने रह सकते हैं?
वजन भी करता है कम
यदि गोलगप्पा कुछ सावधानियों के साथ बनाया गया हो तो ये आपके मोटापे को कम कर सकता है। पानी पताशे के पानी में मीठा न हो और इसमें पुदीना, हींग, नींबू व कच्चा आम मिला हुआ है तो ये सब मिलकर आपके मोटापे को बढ़ने से रोक सकता है। पानी में टमाटर का उपयोग न किया गया हो तो बेहतर है। साथ ही गोलगप्पे को रवे की बजाए आटे से बनाना व कम तलना फायदेमंद रहेगा। अगर गोलगप्पे आपके फेवरेट है और मोटापे के डर से इसे खाने से परहेज करती हैं तो आप घर पर भी इसे अपने हिसाब से भी बना सकती है।
मुंह के छालों से मुक्ति
आपने कई बार सुना होगा कि जब मुंह में छाले होते है तो घर के बड़े कुछ तीखा खाने की हिदायत देते हैं। जी हां, तीखा खाने से मुंह के छाले गायब हो जाते हैं। दरअसल पुचके के पानी में जलजीरा, पुदीना व इमली होती ही है। इनका तीखापन व खट्टापन पेट साफ करने के साथ मुंह में हुए छालों का पानी निकालकर उन्हें सूखा देता है। हालांकि अधिक मात्रा में खाने से आपकी हालात खराब भी हो सकती है।
एसिडिटी में लाभ
कुछ लोगों को सफर के दौरान या बंद से माहौल में घुटन महसूस होती है। कभी-कभी कुछ कारणों से मितली सा भी महसूस होने लगता है। ऐसे में आटे से बने 3-4 गोलगप्पे खा लेने से तुरंत आराम मिलता है।
मूड को करें तरोताजा
गर्मी के दिनों में बाहर घूमने से प्यास ज्यादा लगती है और थकावट महसूस होती है। ऐसी स्थिति में केवल पानी पीने के बजाए पहले कुछ गोलगप्पे खा लें। यदि आप गोलगप्पे खाने के बाद पानी पीते हैं तो आपको एकदम फ्रेश-फ्रेश फील होता है।
दोपहर में खाना फायदेमंद
गोलगप्पे खाने के लिए दोपहर का समय सबसे सही होता है। शाम के समय पानी पताशे खाने से वजन बढ़ने की आशंका रहती है। साथ ही कसरत करने से पहले या बाद में गोलगप्पे खाना भी नुकसान करता है। गोलगप्पे रवे के बजाए आटे खाएं व भरावन में छोले या मटर के बजाए मूंग या चने की दाल का प्रयोग फायदा पहुंचाता है।
सावधानी बरतें
चाट खाने के दौरान सफाई का ध्यान रखना सबसे महत्वपूर्ण होता है। खासकर बारिश के मौसम में हाइजीन का ज्यादा ध्यान देना चाहिए वरना पेट की बीमारी भी पकड़ सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
