Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है शकरकंद का सेवन, ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

डायबिटिक मरीजों को अपने खानपान को लेकर काफी कोताही बरतनी होती है। डायबिटीज के दौरान डायबिटीक मरीज सबसे ज्यादा आलू से परहेज करते हैं। डायबिटीक या मधुमेह से पीड़ित लोगों को कम आलू खाने की सलाह दी जाते है जिसके पीछे कई तरह के वजह होती है। आलू में काफी मात्रा में ग्लाइकेमिक एसिड होता है। हाई ग्लाइकेमिक खाना जल्दी मेटाबोलाइज्ड होता है और शुगर लेवल को बढ़ा देता है।
अगर आपको डायबिटीज है तो और आलू आपकी फेवरेट सब्जी है तो आप आलू की जगह शकरकंदी, शकरकंद या स्वीट पौटेटो (Sweet potatoes) भी खा सकते हो। ये न सिर्फ आपको खाने में आलू की तरह लगेगी बल्कि अपने खाने में शामिल कर ब्लड शुगर को नियंत्रित कर सकते है।

शकरकंद में होता फाइबर होता है
डायबिटीज मेटाबॉलिक रोगों में से एक है, जो खून में अधिक शर्करा होने की वजह से होती है। डायबिटीज को सही आहार और व्यायाम या दवाओं से नियंत्रित किया जा सकता है। डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अक्सर फाइबर से भरपूर खाना खाने की सलाह दी जाती है। और शकरकंद में बहुत फाइबर होता है। शकरकंद में फाइबर और विटामिन ए, विटामिन सी और जिंक जैसे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इसके अलावा विटामिन बी, आयरल, पोटैशियम, मैग्नेशियम भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

ब्लड शुगर को रखता है नियंत्रित
शकरकंद ब्लड शुगर के लेवल को बार अस्थिर होने से बचाती है। स्वीट पटेटो (Sweet potatoes) में ऐसे स्लो कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को एकदम से नहीं बढ़ाते। शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

ब्लड सेल्स का करता है निर्माण
शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

सर्दियों में फायदेमंद
शकरकंद या स्वीट पोटैटो का सेवन सर्दियों में लाभदायक होता है। सर्दियों में कंद-मूल अधिक फायदेमंद रहते हैं, क्योंकि ये शरीर को गर्म रखते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे हैं।



Click it and Unblock the Notifications