Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मस्तिष्क को शांति देते हैं ये योगासन

हर कोई अपने जीवन में शांति और सुकून चाहता है। इन दो चीज़ों से कोई भी व्यक्ति एक बेहतर इंसान बन सकता है और खुद को ईश्वर के करीब पा सकता है। ऐसे कई योगासन हैं जिनकी मदद से आपके दिमाग को शांति और सुकून मिलेगा। तो चलिए जानते हैं उन योगासनों के बारे में जो मन को शांति देते हैं।
ब्रिज पोज़
मानसिक शांति के लिए आप ये योगासन कर सकते हैं। ज़मीन पर पीठ के बल लेट जाइए और फिर धीरे-धीरे नितंबों, पेल्विस और कमर को ऊपर उठाएं। इस अवस्था में 3 से 5 मिनट तक रहें। इससे दिमाग से सारी चिंताएं निकल जाती हैं और दिमाग शांत रहता है।

लोटस पोजीशन
ये वो योगासन है जिससे कई तरह के लाभ पाए जा सकते हैं। दोनों हाथों को घुटनों पर रखें और आंखें बंद कर लें। इसमें आपकी स्पाइन बिल्कुल सीधी रहनी चाहिए। इससे मस्तिष्क में रक्तसंचार बेहतर होता है। ध्यान करने का ये भी एक तरीका है जिससे मस्तिष्क नए विचारों के द्वार खोल देता है।
आगे झुककर बैठें
मानसिक शांति के लिए आप ये योगासन भी कर सकते हैं। पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं। इस पोजीशन में बैठने पर आपकी स्पाइन सीधी होनी चाहिए। सिर के सामने हाथों को खींचे और सांस छोड़ें। अब आगे झुकें और अपने पैरों को छुएं। अगले 8-10 मिनट तक ऐसा करें। इस योगासन के बाद आपके मन को बहुत सुकून मिलेगा।
खड़े होकर नीचे झुकें
इस योगासन से भी दिमाग को बहुत फायदा होता है। ये शरीर को भी लचीला बनाता है। इस योगासन से मन शांत रहता है और तनाव दूर होता है। सीधे खड़े हो जाएं और फिर धीरे से हाथों को नीचे की ओर मोड़ें। इसमें घुटने नहीं मुड़ने चाहिए। अपनी हथेलियों को दोनों पैरों पर रखें। कुछ मिनट तक इसी पोजीशन में रहें। अब वापस से सामान्य अवस्था में आ जाएं।
प्राणायाम
मानसिक शांति पाने का सबसे आसान योगासन प्राणायाम है। पैर क्रॉस करके बैठ जाएं और दोनों हाथों को घुटनों पर रखें। आंखें बंद करें और गहरी सांस लेते हुए सांस को बाहर छोड़ें।
इन सभी योगासनों से आप ध्यान कर सकते हैं। ऐसे योग करने से आपके मन को शांति और सुकून मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications