Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
टूथपेस्ट छोड़िए इन 5 चीजों से दांतों को चमकाएं, स्ट्रॉबेरी खाने से भी चमकते है दांत
खूबसूरत दांत भी आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने का काम करते हैं। क्योंकि सफेद मोतियों से दांत आपकी मुस्कान में चार-चांद लगा देते हैं। दांतों की देखभाल के लिए लोग कई महंगे टूथपेस्ट इस्तेमाल करते हैं। और कुछ लोग दांत चमकाने के लिए घरेलू चीजों का सहारा लेते हैं।
पुराने जमाने में कई लोग सांसों की बदबू दूर करने और कीटाणुओं को मारने के लिए नीम का दांतुन किया करते थे। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से आप भी मोतियों से चमकते हुए दांत पा सकते हैं। आपके घर में ही मौजूद ऐसी चीजें हैं जो आपके दांतों को स्वस्थ और मोतियों सी चमक देते हैं।

सेब
सेब तो वैसे कई बीमारियों के लिए गुणवान होता है लेकिन आपके दांतों के लिए भी ये बेहद लाभकारी है। सेब को अच्छी तरह से चबाने मात्र से ही आपके दांतों से बैक्टीरिया हट जाते हैं। ये फल और सब्जियां न केवल बैक्टीरिया खत्म करती हैं, बल्कि फल में मौजूद एसिड आपके दांतों का पीलापन भी कम करता है।

फ्लोसिंग
फ्लोसिंग में धागे की मदद से आप अपने दांतों के बीच में फंसे गंदी चीजों को निकाल देती है। फ्लोसिंग दांतों के बीच से पीलापन हटाने के अलावा दांतों में फंसे कचरे को भी निकाल देती हैं। इसीलिए सप्ताह में कम से कम दो बार फ्लोसिंग करनी चाहिए।

बेकिंग सोडा और नींबू
दांतों को साफ करने का सबसे सही तरीका है बेकिंग सोडा और नींबू. इन दोनों के मिश्रण से दांतों का पीलापन जाएगा और दांतों पर कुदरती तौर पर चमक भी लौटेगी।

नमक और सरसो का तेल
पुराने जमाने में लोग सरसो का तेल और नमक मिलाकर दांतों का मंजन किया करते थे। ये बहुत ही कारगर उपाय हैं। सरसों का तेल और नमक मिलाकर मंजन करने से दांत मजबूत होंगें और पीलापन जाएगा।

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में मौजूद एंजाइम मैलिक एसिड और विटामिन सी आपके दांतों से पीलापन हटाने का बखूबी काम करते है। हफ्ते में अगर आप स्ट्रॉबेरी को मैश कर दो बार इससे ब्रश करेंगे तो आपके दांतों की चमक बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications