Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ठंडाई पीने के है गजब फायदे, इस होली आप भी जरुर पीएं
होली आने में कुछ दिन ही रह गए है, हर कोई अभी से होली का इंतजार कर रहे हैं। जिस तरह रंगों के बिना होली अधूरी है, उसी तरह ठंडाई के बिना भी होली का रंग थोड़ा फीका रह जाता है। रंगों और पकवानों से भरी होली में ठंडाई पीने का मजा ही अलग होता है।
माना जाता है कि होली के त्योहार के साथ गर्मियों का सीजन शुरु हो जाता है, इसलिए ठंडाई का मुख्य रुप से सेवन किया जाता है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ठंडाई सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है। आइए जानते है इससे होने वाले फायदों के बारे में।

कब्ज को करें दूर
ठंडाई में खसखस का इस्तेमाल किया जाता है जो गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल की जलन जैसी समस्याओं से दूर रखकर कब्ज से बचाता है। खसखस में प्रोटीन, फाइबर, केल्शियम, फैट और मिनरल्स से भरपूर होता है।

पाचन-क्रिया होती है बेहतर
ठंडाई में सौंफ भी डाला जाता है, ठंडाई में सौंफ की मात्रा होने से शरीर को ठंडक मिलती है. इससे गैस्ट्रिक समस्याएं दूर रहती हैं. सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण मौजूद रहता है, जिससे पाचन-क्रिया में सुधार होता है।

ब्लोटिंग को रोके
ठंडाई, पेट के लिए बहुत अच्छी दवा है। शरीर को ठंडक देने के अलावा ये पेट फूलने जैसी समस्या को भी दूर करती है। ठंडाई में मेथी और सौंफ का इस्तेमाल होता है जो पाचन क्रिया को बढ़ाता है और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करता है।

नेचुरल एनर्जी से भरपूर
ठंडाई में तरबूज और कद्दू के बीजों को मिलाया जाता है। यह शरीर को नैचुरल एनर्जी देता है। इसके अलावा ठंडाई में मिले बादाम और पिस्ता से भी शरीर को ताकत मिलती है और पीने वाला इससे चार्जअप रहता है।

एंटी-डिप्रेशन है ठंडाई
ठंडाई में काली मिर्च और लौंग जैसे मसालों को इस्तेमाल किया जाता है, इनसे मिलकर तैयार ठंडाई इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद होती है। साथ ही ठंडाई में केसर मिलने से यह एंटी-डिप्रेशन और एंटी-ऑक्सीडेंट के तौर पर काम करती है।



Click it and Unblock the Notifications
