Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बाबा रामदेव के आयुर्वेदिक नुस्खे, वजन घटाने से लेकर पीरियड की समस्या को करे छू-मंतर
पुराने जमाने में हमारे हल बीमारी का इलाज आयुर्वेदिक तरीकों से किया जाता था। चाहे कफ हो या फिर रक्तचाप। हर समस्या का हल आयुर्वेद में लिखा हुआ है। आयुर्वेद में हमारे घर में मौजूद मसाले या आमतौर पर इस्तेमाल होने वाली चीजों से कई बीमारियों को भी दूर करने में सहायक होते हैं। घर में मौजूद तुलसी व एलोवेरा जैसे पौधे भी काफी गुणकारी होते हैं और ये कई बीमारियों को दूर करने में लाभदायक होते हैं।
इन्हीं घरेलू नुस्खों के बारे में योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया है कि कैसे घर में मौजूद मसालों व इन पौधों से कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते है कि किन घरेलू चीजों से बड़ी से बड़ी बीमारियों का हल किया जा सकता है।

नीम और तुलसी के पत्ते
शीशम, नीम और तुलसी के पत्ते सुबह खाली पेट खाना काफी फायदेमंद होता है। ये डायबिटीज को नियंत्रित में रखने के अलावा ही खून भी साफ रखता है।

सिरदर्द के लिए
सिर दर्द के लिए देसी घी में बनी हुई 3 से 5 जलेबी एक ग्लास दूध के साथ लेना फायदेमंद होता है। गाय के दूध के साथ एक चम्मच बादाम रोगन लेने से भी सिर दर्द में फायदा मिलता है। माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिलता है।

नियमित मासिक चक्र के लिए
जिन महिलाओं को नियमित मासिक चक्र नहीं आने की समस्या हैं। वो प्याज और गुड़ का सूप बनाकर पीएं, इससे मासिक धर्म नियमित हो जाएंगे। इसके अलावा इसमें गाजर का जूस मिलाकर पीने से भी फायदा होते हैं।

ऐलोवेरा जूस
एलोवेरा का जूस सुबह गर्म पानी में पीने से पेट साफ होता है। इसमें थोड़ा सा आवंला जूस मिलाकर पीने से एनर्जी मिलती है, बाल और आंखें भी अच्छे हो जाते हैं। एलोवेरा का जूस एसिडिटी, मेनोपॉज में होने वाले कई तरह की दिक्कतें खत्म हो जाती हैं। साथ ही ऐलोवेरा का जूस पीने से शरीर की गर्मी खत्म होती है।

गिलोए
गिलोए बहुत ही असरदायक औषधि है, ये जोड़ों का पुराना और तीखा दर्द भी खत्म कर देता है। इसके सेवन से सर्दी, जुकाम, कफ, बुखार, इन्फेक्शन दूर होता है और इम्यूनिटी भी बढ़ाती है। गिलोय मोटापा और शुगर को कंट्रोल करता है व खून की प्लेटलेट्स बढ़ाने में भी मददगार है।

शुगर की समस्या के लिए
दालचीनी और अदरक का सेवन करने से शुगर की समस्या कम होती है। ये हमारे शरीर में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करती है। इसके अलावा जामुन खाने से भी शुगर की समस्या कम होती है।



Click it and Unblock the Notifications