Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
अगर कैंसर से बचना चाहते है तो इनसे तौबा कर लें, ये 6 फूड है खतरनाक
हम सब इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि चीनी, सोडियम, संतृप्त वसा और रासायनिक अवयवों की अधिकता वाले खाद्य पदार्थ खाने से हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियां हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते है कि क्या चीजें खाने से कैंसर जैसी बीमारी बढ़ती है। गलत खानपान की शैली और धूम्रपान के कारण कैंसर की समस्या तेजी से बढ़ रही है।
ये एक लाइलाज बीमारी है। हालांकि शुरुआती लक्षण पहचानकर इसका इलाज किया जा सकता है लेकिन क्या आप जानते है कि शराब, सिगरेट या इसके धुंए और तम्बाकू के कारण ही कैंसर नहीं होता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खाने से कैंसर का खतरा ज्यादा हो जाता है। आइए जानते है कि ऐसे फूड के बारे में जिनसे आपको दूरी बना लेनी चाहिए।

सोडा
प्रतिदिन सिर्फ एक गिलास साफ्ट ड्रिंक पीने से आप कैंसर के खतरों को बढ़ा देते हैं, इसके रोजाना सेवन से लीवर, प्रोसेस्ट, ऑवरी और गालब्लैडर जैसे कैंसर की सम्भावनाएं बढ़ जाती है। कई रिसर्च में ये बात सामने आ चुकी है कि डाइट सोडा पीनेसे कैंसर की सम्भावनाएं बढ़ जाती है।

वेजिटेबल ऑयल
वेजिटेबल ऑयल में भी कई तरह के कैमिकल्स मौजूद होते है, जो कि सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वेजिटेबल ऑयल को लंबे समय तक उपयोग में लाने के लिए हाइड्रोजन और रासायानकि प्रतिक्रिया द्धारा बनाया जाता है। इसमें मौजूद ट्रांस फैट की वजह से इम्यून सिस्टम और कैंसर को बढ़ावा मिलता है।

माइक्रोवेब पॉपकॉर्न
दरअसल पॉपकॉर्न खाने से कैंसर नहीं बढ़ता है बल्कि पॉपकॉर्न के बैग में मौजूद रासायानिक तत्व होता है, जो पॉपकॉर्न को चिपकने से रोकता है। ये रसायन गरम करते वक्त निकलता है। इसमें मौजूद ऑयल या मक्खन पॉपकॉर्न में मिलकर फेफड़ों को सीधा नुकसान पहुंचाता है। इससे फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।

शराब
क्या आप जानते है कि सिर्फ एक गिलास अल्कोहल पेय पदार्थ पीने से 5 प्रतिशत तक स्तन कैंसर की सम्भावना बढ़ जाती है। इसके अलावा ज्यादा शराब का सेवन करने से गले का कैंसर होने की समस्या भी बढ़ जाती है।

रिफाइंड चीनी
कुछ लोग ब्राउन शुगर को सेहत के लिए अच्छा मानते हैं लेकिन यह स्वास्थय के लिए हानिकारक है। इसके ज्यादा सेवन करने से कैंसर सेल्स बढ़ने लगती है।

आलू चिप्स
आलू चिप्स खाना तो हर किसी को पसंद होता है लेकिन इनमें सबसे ज्यादा फैट और कैलोरी पाई जाती है। आलू के चिप्स और फ्रेंच फ्राई में अधिक मात्रा में एक्रिलामाइड नामक तत्व पाया जाता है जो कि सिगरेट में मौजूद होता है। ऐसे में इनका कम से कम सेवन करें।

डिब्बाबंद खाना
डिब्बाबंद खाना सही उपाय लग सकता है, पर सच्चाई में यह कैंसरकारी हो सकता है। आपको पता है कैसे? अगर आपको लगता है कि यह कैंसरकारी प्रिसरवेटिव के कारण होते हैं तो आप गलत हैं। सबसे ज़्यादा खतरनाक लाइनिंग मटेरियल है जो इन कैन को बनाती हैं जैसे बिस्फेनोल-ए या बीपीए। शोध बताते हैं कि बीपीए से जीन की संरचना में बदलाव आ जाता है जिससे कैंसर हो सकता है। अगर कैन में अम्लीय वस्तु है, तो वह लाइनिंग को आसानी से खुरच देती है जिससे खाद्य पदार्थ में बीपीए मिल जाता है और यह बहुत खतरनाक हो सकता है। आप डिब्बाबंद खाना न लेकर ताज़ा खाना खाएं जो काफी भरोसेमंद होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
