Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
रिसर्च: फ्रेंच किस करने से भी हो सकता है गोनोरिया, गे और बायसेक्सुअल को ज्यादा खतरा
गोनोरिया, यौन संचारित रोगों में से एक है जो असुरक्षित यौन संबंध बनाने से ये संक्रमित कर सकता है। इसके अलावा ओरल सेक्स और अप्राकृतिक सेक्स से फैलता है। यदि इस संक्रमण का इलाज नहीं किया जाए तो ये बांझ बना सकता है, यौन अंग में सूजन और जलन हो सकती है और गर्भावस्था के दौरान ये बीमारी बच्चे में भी पहुंच सकती है। हाल ही में हुए एक रिसर्च के अनुसार गोनोरिया, डीप या फ्रेंच किस करने से आपके गले को भी संक्रमित कर सकता है।

गे या बाइसेक्सुअल पुरुषों को अधिक खतरा
सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन नाम के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, डीप किसिंग जिसमें फ्रेंच किसिंग और किसिंग के दौरान जीभ का इस्तेमाल शामिल होता है कि वजह से भी गे या बाइसेक्सुअल पुरुषों के गले में गोनोरिया इन्फेक्शन होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। गोनोरिया रेक्टम के अलावा कंठ और आंखों में भी हो सकता है। इसका इलाज काफी मुश्किल माना जाता है, क्योंकि इस इन्फेक्शन पर कई बार ऐंटिबायोटिक्स भी असर नहीं करती है।
क्या आया सामने
जन स्वास्थ्य कैम्पेन में लोगों को इस यौन संचारित रोग से बचने के लिए कंडोम के इस्तेमाल की सलाह दी है, लेकिन इस नई स्टडी के नतीजे बताते हैं कि लोगों को सिर्फ यह सलाह देना काफी नहीं है। फ्रेंच किसिंग या डीप किसिंग के जरिए कंठ में गोनोरिया का खतरा रहता है या नहीं, इस बात की जांच के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलर्बन में पब्लिक हेल्थ सर्विस ने 2016-17 के बीच 3100 पुरुषों की जांच की। उनसे डाटा इकट्ठा किया। स्टडी में शामिल पुरुष या तो गे या फिर बाइसेक्सुअल थे। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि गोनोरिया हेट्रोसेक्सुअल की तुलना में इस कम्युनिटी के लोगों में ज्यादा पाया जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
