Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
होली में चढ़ गया भांग का नशा, ऐसे दूर करे हैंगऑवर

महाशिवरात्रि और होली जैसे मौके पर भांग का सेवन लोग खुलकर करते है। इसे शिव जी का प्रसाद बोलकर लोग इसका जमकर पीते हैं। होली और भांग का बहुत पुराना कनेक्शन हैं। इस रंगों के त्योहार में लोग उमंग और उल्लास के मौके पर खुशी में भांग पी तो लेते है लेकिन मुश्किलें तब बढ़ जाती है जब इसका नशा यानी हैंगऑवर नहीं उतरता हैं।
भांग के ज्यादा नशे के वजह से सिर दर्द, कमजोरी और दूसरे हेल्थ रिलेटेड इश्यूज हो सकते हैं। अगर होली खेलने के बाद आपको भी भांग का हैंगऑवर हो जाए तो जानिए कैसे आप इसे उतारेंगे-

पानी और नारियल पानी
पानी भांग के नशे को उतारने के लिए सबसे कारगर उपायों में से एक है। नशा करने वाले व्यक्ति को खूब पानी पिलाएं। ज्यादा पानी पीने से पेट में मौजूद नशीला पेय मूत्र के जरिए बाहर निकल जाएगा। इसके अलावा नारियल पानी पीने से नशा तो कम होता ही है साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स और इलेक्ट्रोलेट्स बॉडी को रिहाइड्रेट कर देते हैं जिससे नशे के कारण शरीर में पैदा हुई ड्राईनेस खत्म होती है और हैंगऑवर उतर जाता है।

खाएं खट्टे फल
किसी भी नशे को कम करने के लिए खट्टी चीजें हमेशा से कारगर उपाय के रूप में काम आती रही हैं। भांग के नशे को कम करने के लिए संतरा, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फल खिलाएं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स नशे देने वाले केमिकल्स को बेअसर कर सकते हैं। इन फलों को खाने के घंटेभर के अंदर ही नशा उतर जाता है। साथ ही आप थोड़ा एनर्जेटिक भी महसूस करते हैं।

देशी घी भी कम नहीं
भांग का नशा उतारने के लिए शुद्ध देसी घी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आधा लीटर घी का सेवन करने से नशा दूर हो जाता है।

अदरक का टुकड़ा
अदरक का रस भी भांग के नशे को दूर कर देता है। आधा इंच अदरक टुकड़ा मुंह में रखकर चूसने से नशा धीरे-धीरे दूर कर देता है।

सरसों का तेल
भांग का नशा करके अगर कोई बेहोश हो गया है तो सरसो का तेल हल्का गुनगुना करके संबंधित व्यक्ति के कान में डाल दें। एक-दो बूंद सरसों का तेल दोनों कानों में डाल दें।



Click it and Unblock the Notifications
