Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
ये पहाड़ी बादाम खाने के है चमत्कारी लाभ, मुठ्ठीभर खाने से ही बढ़ जाता है स्पर्म काउंट
पाइन नट्स यानी चिलगोजा ये ज्यादात्तर पहाड़ी इलाकों में पाया जाता है। इसलिए इसे पहाड़ी बादाम भी कहा जाता है। इसे खाने के बहुत फायदे होते है। यह स्वस्थ वसा के साथ-साथ प्रोटीन का भी महत्वपूर्ण स्त्रोत है। इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम पाई जाती है। क्योंकि चिलगोजा नट्स में कई मात्रा में फैट पाया जाता है इसलिए यह उर्जा का अच्छा स्त्रोत है।
चिलगोजे में विटामिन ई और विटामिन बी, कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने के कई फायदे हैं। अगर आप पाइन नट्स का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं

वजन घटाएं
पाइन नट्स से वजन घटाने में मदद मिलती है। पाइन नट्स भूख को दबाने में बहुत प्रभावी है। पाइन नट्स से भोजन का सेवन 37% कम हो सकता है।

कैंसर से दिलाए छुटकारा
पाइन नट्स में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट कैंसर और अन्य प्रकार की बीमारियों को कम करने में मदद करते हैं। पाइन नट्स में विटामिन ई होने के कारण ये त्वचा को स्वस्थ बनाए रखता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाए
पाइन नट्स में बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह बढ़ती उम्र के साथ घटती आंखों की रौशनी को घटने से रोकता है।

बढ़ाता है इम्यूनिटी
चिलगोजे में एंटीबैक्टीयल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जिसके कारण ये शरीर में मौजूद हानिकारक केमिकल्स से हमारी रक्षा करता है और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। चिलगोजे के तेल का उपयोग कई एंटीसेप्टिक दवाओं और एंटी-फंगल क्रीम में भी किया जाता है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद है
चिलगोजा आयरन का बेहतरीन स्रोत है इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान और बाद में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से एनीमिया नहीं होता है और ये भ्रूण के स्वस्थ विकास में भी सहायक होता है। चिलगोजे में ढेर सारे प्रोटीन भी होते हैं, जो कई अन्य आहारों से नहीं मिल पाते हैं। लाइसिन एक जरूरी अमीनो एसिड है, जो चिलगोजे में पाया जाता है।

दिमाग करे तेज
इसमें आयरन और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होने की वजह से ये मस्तिष्क को तेज करता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि पाइन नट्स चिंता, अवसाद और तनाव को दूर करने में मदद कर सकते हैं। एक अन्य अध्ययन से साबित होता है कि मैग्नीशियम युक्त आहार का सेवन करने से अवसाद और चिंता विकारों वाले किशोरों की स्थिति में सुधार होता है।

स्पर्म काउंट बढ़ाएं
चिलगोजा उन पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं जो बांझपन या कम शुक्राणु संख्या से परेशान हैं। चिलगोजा के सेवन से शुक्राणुओं की संख्या में वृद्धि होती है और पुरुष सेक्सुअली एक्टिव महसूस करते है। शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए पुरुषों को नियमित रूप से दो माह तक प्रतिदिन 20 ग्राम चिलगोजा का सेवन करना चाहिए।

मधुमेह को नियंत्रित करें
मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए चिलगोजा बहुत ही फायदेमंद होता है। यह शरीर में इंसुलिन को सक्रिय करने में मदद करता है। इंसुलिन रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है। चिलगोजे का सेवन नाश्ते के बाद कर सकते हैं। यह मधुमेह के लक्षणों को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
