Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
क्या सच में दांतों का पीलापन दूर करने का सबसे सस्ता और आसान उपाय है बर्फ?
मोतियों जैसे चमकते हुए दांतों की ख्वाहिश सभी को होती है। पीले दांत अच्छी खासी पर्सनालिटी को भी खराब कर सकते हैं। खाने पीने की ऐसी कई चीजें हैं जो आपके दांतों के पीलेपन की वजह बन सकती है। वहीं दूसरी तरफ दांतों की चमक बढ़ाने वाली चीजों की संख्या उतनी ही सीमित है।

चाय, कॉफी में पाया जाने वाला कैफीन और कोल्डड्रिंक भी दांतों का पीलापन बढ़ा देते हैं। आप चाहकर भी इन चीजों के सेवन को कम नहीं कर पाते हैं। इस स्थिति में कोई ऐसा उपाय होना चाहिए जिसमें मेहनत भी ज्यादा ना लगे और आसान भी हो। ऐसी स्थिति में कई लोग बर्फ चबाने की सलाह देते हैं। आज जानते हैं कि आपके फ्रिज में मौजूद बर्फ आपके पीले दांतों को चमकदार बनाने में क्या सच में कारगर है या सिर्फ एक मिथ है।

ना करें लापरवाही
खाने पीने की गलत आदतों की वजह से शरीर को तो नुकसान होता ही है, साथ ही उसका नकारात्मक असर दांतों पर भी दिखाई पड़ता है। दांतों में कीड़े लग जाते हैं और वो अंदर ही अंदर उसे डैमेज करते हैं। रात में खाना खाने के बाद ब्रश करके ना सोना आपकी एक बहुत बड़ी गलती है। इसकी वजह से ही आपके दांतों की चमक कम होती चली जाती है। दांतों की हाईजिन का ख्याल आपको स्वयं रखना होगा।

बर्फ से पड़ता है दांतों पर असर
ऐसे लोगों की कमी नहीं है जो आपको दांत चमकाने और पीलेपन की परत हटाने के लिए बर्फ का सेवन शुरू करने की सलाह दे दें। मसूड़ों और नसों को ठंडक देने के लिए ये आईडिया आपको अच्छा लग सकता है लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि आप साथ में अपनी आदतों को भी सुधार रहे हों। किसी भी चीज की अति नुकसानदायक हो सकती है। बर्फ चबाने की प्रक्रिया ज्यादा करने से इसका उल्टा असर दांतों पर पड़ सकता है। आपके दांत खोखले हो सकते हैं।

क्या कहते हैं डेंटिस्ट
आप डेंटिस्ट के पास जाकर भी दांतों के पीलेपन को क्लीन करवा सकते हैं। आपको बता दें कि डॉक्टर भी बर्फ चबाने की आदत को गलत मानते हैं। आप ठंडक के लिए मुंह में बर्फ रखकर उसके पिघलने का इंतजार कर सकते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक व्यक्ति में बर्फ चबाने की क्रेविंग होना शरीर में आयरन की कमी को दर्शाता है। इस आदत में सुधार लाने के लिए आप डॉक्टर से मिलें। ना कि बर्फ चबा सभकर अपने दांतों को कमजोर बना लें।



Click it and Unblock the Notifications
