Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
हरी मिर्च खाने के है कई फायदे, चेहरा और पेट दोनों रहते है साफ
कई लोग खाने में कच्ची हरी मिर्च जरुर रखते हैं, आमतौर पर यही सोचा जाता है कि तीखा या मसालेदार खाना अच्छा नहीं है लेकिन किचन में मौजूद हरी मिर्च न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है साथ ही इसके कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी होते हैं। कई लोग इसके तीखेपन की वजह से इसे खाने से दूरी बनाते है लेकिन इसके फायदे जान आप भी इसे खाना शुरु कर देंगे। लाल मिर्च की तुलना में हरी मिर्च फायदेमंद होता है।
हरी मिर्च में कई पोषक तत्व जैसे- विटामिन ए, बी6, सी, आयरन, कॉपर, पोटेशियम, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होते हैं। यही नहीं इसमें बीटा कैरोटीन, क्रीप्टोक्सान्थिन, लुटेन -जॅक्सन्थिन आदि स्वास्थ्यवर्धक चीजें मौजूद हैं।

मधुमेह को नियंत्रित करता है
जो लोग मधुमेह की समस्या से गुजर रहे हैं उन्हें तो डायबिटीज को अपनी डाइट में जरुर शामिल करना चाहिए। क्योंकि हरी मिर्च के सेवन से ये शरीर में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने का काम करने के अलावा इसे बैलेंस करने का काम करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद
हरी मिर्च में बहुत सारे विटामिन्स पाए जाते है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होते है। अगर आप हरी मिर्च खाते हैं तो आपकी त्वचा में निखार आता है।

साइनस में मददगार
हरी ताजी मिर्च का एक चम्मच रस शहद में मिलाकर खाली पेट खाने से दमे के रोगी को राहत मिलती है। 10 दिन इस नुस्खें को ट्राय करके देखें। हरी मिर्च में कैप्सेइसिन (Capsaicin) मौजूद होता है जो गर्मी में नकसीर की समस्या दूर करने के अलावा सर्दी में सायनस की समस्या में राहत दिलाता है।

पाचन तंत्र के लिए अच्छा
हरी मिर्च खाने से आपके पाचन तंत्र की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी खाने के बाद शरीर में थूक बनाने का काम करता है जिससे खाना बेहतर तरीके पचाया जाता है और इससे पाचन सही रहता है।

बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाए
हरी मिर्च में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कि संक्रमण को दूर रखते हैं। इसीलिए हरी मिर्च को खाने से आपको संक्रमण के कारण होने वाले त्वचा रोग नहीं होंगे।

आयरन बढ़ाने में मददगार
महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी हो जाती है, लेकिन अगर आप हरी मिर्च को अपनी डाइट में शामिल करती है तो इसकी कमी पूरी हो सकती है। इन्हें ठंडी जगह पर रखना चाहिए क्योंकि गर्मी से हरी मिर्च के पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
