Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Health Tips: सोनम कपूर के फिट फिगर का राज है ब्राउन राइस, जाने इसे खाने के और भी फायदे
बॉलीवुड की फैशनिस्तां सोनम कपूर इंडस्ट्री की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक है। रेडकार्पेट पर हमेशा अपने फिट और छरहरी फिगर से फैंस का दिल जीतने वाली सोनम अपनी डाइट को लेकर काफी कॉन्शियस है। आपको जानकर थोड़ा हैरानी होगी कि सोनम खाने की बहुत बड़ी शौकीन है। बावजूद इसके वो फिट रहने के लिए डाइट में बहुत सारा कॉम्प्रोमाइज करती है। सोनम वीगन डाइट को फॉलो करती हैं। इसलिए वो जो भी खाती है अपने डाइट में न्यूट्रीशियन पर बहुत ध्यान देती है।
सोनम की ट्रेनर और डायटिशियन राधिका कारले भी कई बार सोनम की डाइट को लेकर खुलासा करती है। सोनम ने अपनी डाइट में जो सबसे बड़ा बदलाव किया है वो है उन्होंने व्हाइट राइस की जगह ब्राउन राइस को अपनी मील में शामिल किया है। सोनम आए दिन अपनी इंस्टा स्टोरीज में डाइट से लेकर फैशन टिप्स शेयर करती रहती है। सोनम कपूर इन दिनों जापान में छुट्टियां बिता रही है और वहां से अपने डाइट टिप्स शेयर कर रही है। हाल ही में सोनम कपूर ने सटर डे ब्रंच मील की फोटो स्टोरी में शेयर की थी। उन्होंने ब्रंच मील के साथ ही ब्राउन राइस की स्टोरी शेयर की थी।
ब्राउन राइस अच्छे डाइट के लिए एक बेहतर विकल्प है। ये कई सेहत के गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते है ब्राउन राइस खाने के फायदे और कैसे ये आपको हेल्दी रखता है।

वजन घटाने में मददगार
ब्राउन राइस में तुलनात्मक रूप से कम कैलोरी होती है. लेकिन इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है जिससे मेटाबॉलिजम बेहतर होता है। अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो ब्राउन राइस खाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में सहायक
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने की आशंका काफी बढ़ जाती है। ब्राउन राइस कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार है। इससे धमनियां ब्लॉक नहीं होती हैं और दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है।

मधुमेह के रोगियों के लिए भी फायदेमंद
सोनम कपूर को डायबिटीज टाइप 2 है, ऐसे में डायबिटीज मरीजों के लिए ब्राउन राइस एक बेहतर विकल्प है। ब्राउन राइस खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ता नहीं है। रोजाना ब्राउन राइस खाने से डायबिटीज होने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।

अस्थमा की सम्भावना को कम करता है
चूँकि ब्राउन राइस में मैग्नीशियम की अधिकता होती है इसलिए यह अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि ब्राउन राइस में उपलब्ध मैग्नीशियम से अस्थमा ग्रस्त मरीजों में अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। ब्राउन राइस में उपलब्ध सेलेनियम भी अस्थमा के खिलाफ लाभकारी है।

हड्डियों की मजबूती के लिए
ब्राउन राइस में मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है। मैग्नीशियम हड्डियों के लिए आवश्यक तत्व है।



Click it and Unblock the Notifications
