Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
खाली पेट नारियल पानी के साथ शहद मिलाकर पीएं, इम्यूनिटी और जवानी रहेगी बरकरार
हम में से कई लोग नारियल पानी पीने के फायदों के बारे में अच्छे से जानते हैं, नारियल पानी में मौजूद पौष्टिक तत्व हमें दूषित वातावरण में भी स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इंफेक्टिव जर्म्स शरीर को नुकसान पहुंचा देते हैं। नारियल पानी शरीर की रक्षा करने में मदद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि रोज सुबह नारियल पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं। शरीर हाइड्रेड रहने के साथ इम्यूनिटी भी बढ़ती हैं।

ऐसे बनाएं ड्रिंक
एक गिलास नारियल पानी में एक चम्मच शहद मिलाए, इसे अच्छी तरह मिलाकर, रोजाना सुबह खाली पेट पीएं।

पाचन में होता है सुधार
नारियल के पानी और शहद का मिश्रण पेट दर्द, गैस्ट्र्रिटिस, सूजन, अम्लता जैसे पाचन से संबंधित बीमारियों को दूर करता है। इस प्राकृतिक पेय में आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए पेट में एसिड सामग्री को बेअसर करने की क्षमता होती है।

इम्युनिटी सिस्टम बनता है मजबूत
नियमित रूप से नारियल पानी और शहद का मिश्रण पीने से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होती है और आपको कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसमें विटामिन सी और एंटीओक्सिडेंट्स होते हैं जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

इम्युनिटी सिस्टम बनाता है मजबूत
नियमित रूप से नारियल पानी और शहद का मिश्रण पीने से आपका इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होती है और आपको कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसमें विटामिन सी और एंटीओक्सिडेंट्स होते हैं जिससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

एंटी-एजिंग
उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में फ्री रेडिकल का इजाफा होने लगता है। जिससे चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। हालांकि यह प्रक्रिया एक उम्र आने के बाद शुरू होता है। अगर आपको उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे सफेद बाल, झुर्रियां, थकान आदि महसूस होने लगे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस मिश्रण को पीने से आपको समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोकने में मदद मिलती है।

कब्ज से मिलती है राहत
नारियल के पानी और शहद के मिश्रण में पाचन और पाचन तंत्र स्वास्थ्य में सुधार करने की क्षमता है। इसी तरह इस पेय में कब्ज से छुटकारा दिलाने की क्षमता भी होती है, क्योंकि इस पेय में मौजूद फाइबर सामग्री आंतों में जमा मल को नरम करती है और मल को आसानी से बाहर निकालने में मदद करती है। यह पेय कब्ज को कम करने के लिए आंतों को भी लुब्रिकेट करने का काम भी करता है।



Click it and Unblock the Notifications