Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
मानसून में भूलकर भी नहीं खाएं Street Food, इन चीजों को खाने से रहता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
मानसून के मौसम ने देशभर के अलग-अलग कोनों में बारिश की बौछारों के साथ दस्तक दे दी है। चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश की ठंडक का मजा ही कुछ और होता है। बारिश के ठंडी बूंदाबांदी के बीच गर्म चाय की प्याली और गर्मागम कुरकुरे पकौड़े खाने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन इस मौसम में खान-पान का विशेष ध्यान रखना जरुरी होता है। अक्सर इस मौसम में अव्यवस्थित खान-पान के की वजह से लोग बीमार हो जाते हैं।
अक्सर बारिश में स्ट्रीट फूड खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि इस मौसम में खुले स्थानों पर मिलने वाले स्ट्रीट फूड में सबसे ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद होते है। इसलिए चलिए जानते है कि इस दौरान अपने खान-पान में कौन सी सावधानी बरत कर आप बीमार होने से बच सकते हैं।

सी-फूड
फिश और प्रॉन्स के लिए बारिश का समय प्रजनन (ब्रीडिंग) का मौसम होता है, इन दिनों में सी-फूड को खाने से अवॉइड करना चाहिए। इसके बावजूद भी आपके लिए सी-फूड खाना जरूरी है, तो बिल्कुल ताज़ा खाना ही खाएं, जिसे ज़्यादा देखभाल के साथ अच्छे से पकाया गया हो।

खट्टी चीजों से बनाएं दूरी
बारिश के मौसम में ज्यादा तेल मसाला और बाहर की चीजों को खाने बचेंगे तो बीमारियां पास नहीं आएंगी. साथ ही खट्टी चीजें, इमली, अचार आदि का सेवन कम कर दें। इनसे शरीर में पानी की मात्रा की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है।

ऑयली फूड से रहें दूर
बरसात के दिनों में पकौड़े और चटपटे चाट मसाला खाने का खूब मन करता है। आपको बता दें कि ज़्यादा नमी वाला मौसम हमारे पाचन तंत्र को धीमा कर देता है। पकौड़े, समोसे, कचौड़ी से गैस संबंधी परेशानी जैसे पेट में सूजन, पेट खराब हो जाना हो जाता है। ऐसे में इनसे दूर रहना ही बेहतर है।

स्ट्रीट फूड को करें नजरअंदाज
बरसात के दिनों में तो स्ट्रीट फूड से दूर रहना चाहिए, जैसे गोल गप्पे, जिसमें पानी का इस्तेमाल होता है। यह मौसम अपने साथ बैक्टीरिया और कीड़े लेकर आता है, जिससे कई तरह के इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा सड़क किनारे खुले में मिलने वाले पाव भाजी और छोला कुल्छे में भी कई जर्म्स और बैक्टीरिया की भरमार होती है जो आपको बीमार कर सकता है।

अंकुरित अनाज खाने से हो सकता है पेट खराब
बरसात के दिनों में फूड पॉइजनिंग और पेट खराब होने की समस्या सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। इसकी मुख्य वजह पानी या अन्य खाद्य पदार्थों में मौजूद बैक्टीरिया के कारण होने वाला संक्रमण, जिससे उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। डाइटीशियन इस मौसम में अंकुरित अनाज न खाने की सलाह देते हैं, जिसका पहला कारण है कि इन्हें ज्यादा समय तक पानी में भिगोया जाता है और उससे भी अधिक समय तक इसमें नमी बनी रहती है। ऐसे में इनमें खतरनाक बैक्टीरिया होने का खतरा और भी बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
