Latest Updates
-
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए -
डायबिटीज में एक दिन में कितनी चीनी खाना है सुरक्षित? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय -
World Teachers Day 2026: 5 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
मोमोज खाकर दिल्ली में हुई एक शख्स की मौत! AIIMS ने बताया खाने का सही तरीका
मोमोज हम में से तकरीबन कई लोगों की फेवरेट डिश में से एक है, नरम-नरम मोमोज तीखी लाल चटनी के साथ खाना हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गलत तरीके से मोमोज को खाने से आपको अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। कुछ दिन पहले दिल्ली के एक व्यक्ति की मोमोज खाने से मौत हो गई थी जिसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एक एडवाइजरी जारी की है। जिसमें मोमोज खाने के सही तरीके के बारे में बताया है। अगर आप भी आप भी मोमोज खाने के शौकीन हैं तो एम्स की एडवाइजरी को अनदेखा ना करें।

गले में सांस की नली के पास मोमोज फंसा
डॉक्टरों ने मृत की मेडिकल जांच में पाया कि, उसके गले में सांस की नली के पास मोमोज फंस गया था। जिसकी वजह से दम घुटने और उससे न्यूरोजेनिक कार्डिएक अरेस्ट आने की वजह से शख्स की मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि, गले में अटके मोमोज का साइज 5x3 सेमी का था।
एम्स के विशेषज्ञों ने मोमोज खाने वालों को चेतावनी जारी करते हुए एडवाइजरी जारी करके कहा है कि मोमोज चिकना और फिसलने वाला होता है। यदि कोई मोमोज को ठीक से नहीं चबाएगा और उसे निगल लेगा तो उसका दम घुट सकता है। इसलिए हमेशा इस बात का खास ख्याल रखें।

जल्दी-जल्दी खाना हानिकारक
कई लोग मोमोज देखते ही उस पर टूट पड़ सकते हैं। गले में फूड पाइप और विंड पाइप में बहुत ही पतली सी स्लैप होती है जब हम जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो कई बार खाना फूड पाइप की जगह विंड पाइप में चला जाता है। अक्सर हम इसे खांसकर बाहर निकाल पाते हैं लेकिन कई बार यह अटक जाता है इससे सांस लेने में बहुत तकलीफ होती है।
मोनो-सोडियम ग्लूटामेट मोटापा बढ़ाता है
मोमोज को टेस्टी बनाने के लिए मोनो-सोडियम ग्लूटामेट (MSG) मिलाया जाता है। सोडियम ग्लूटामेट सफेद क्रिस्टल पाउडर की होता है। जो न केवल मोटापे का खतरा बढ़ाता है, बल्कि नर्व डिसऑर्डर, पसीना आना, सीने में दर्द, मतली आना और हार्ट रेट बढ़ाने जैसे स्वास्थ जोखिम का कारण बन सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
