Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
इंटीमेट होते समय लव बाइट करना हो सकता है खतरनाक, नहीं जानते होंगे इन साइडइफेक्ट्स के बारे में
इंटिमेट होने के दौरान कपल्स को एक दूसरे को डीप किसिंग करना और लव बाइट देना पसंद होता हैं। कपल्स इसे प्यार की निशानी के तौर पर देखते हैं। लव बाइट त्वचा के किसी हिस्से पर तेजी से किस करने से लाल या नीले रंग का गहरा निशान बन जाता है जिसे किस मार्क और हिक्की भी कहा जाता है। ये निशान ज्यादातर एक हफ्ते तक रहते ही रहते हैं। इसे आसानी से मिटा पाना मुश्किल होता है। कई बार इसे दूर करने के लिए अपनाए जाने वाले उपाय ऐसे होते हैं, जिनसे ये निशान खत्म होने के बजाय बढ़ जाते हैं। त्वचा को तेजी से पकड़ने के कारण वहां ब्लड का सर्कुलेशन रुक जाता है जिससे क्लॉटिंग हो जाती है। ये क्लॉटिंग ही लाल और नीले निशान के रूप में दिखाई देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं प्यार की निशानी समझे जाने वाले ये लवबाइट आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि लव बाइट के नुकसान।

ओरल हर्पीस वाइरस
अगर आपके पार्टनर को ओरल हर्पीस की समस्या है तो ऐसे में किस करना या लव बाइट देना आपके लिए मुश्किल भरा हो सकता है। क्योंकि हर्पीस का वायरस आपकी स्किन में वाइरस की तरह फैल सकता है। इस वाइरस में मुंह के आस-पास जैसे होंठो, जीभ, दांतों के पास और अंदर गालों की तरफ घाव होते हैं। जिन्हें भी ये वाइरस हो वो लव बाइट देना अवॉइड करें।

आइरन की कमी
अगर आपकी डाइट में आइरन की कमी है तो आपके बहुत जल्दी लव बाइट का निशान छप जाता है। लव बाइट्स का कोई इलाज नहीं होता है। एक स्टडी के मुताबिक जब व्यक्ति के रक्त में पर्याप्त लाल रक्त, सफेद कोशिकाएं और प्लेटलेट नहीं होते तब उसे एनीमिया हो सकता है। लव बाइट में लाल खून के थक्के का जम जाना भी इसी को दर्शाता है। एनीमिया से बचने के लिए बस अपनी डाइट में पत्तेदार साग शामिल करें।

निशानी नहीं चोट है लवबाइट
पार्टनर की बॉडी को काटने को आप प्यार समझते हैं। लेकिन सच यह है कि लव बाइट पार्टनर को नुकसान पहुंचाने से ज्यादा कुछ नहीं है। हालांकि यह आपके गिरने या टकराने की वजह से से नहीं होती है, लेकिन मेडिकली जब सेल्स टूट जाते हैं, तो रेड निशान पड़ते है।

लम्बा रह सकता है निशान
जिन लोगों की स्किन ज्यादा सफेद होती है उनके लिए लव बाइट खतरनाक हो सकती है। इस वजह से हमेशा के लिए लव बाइट (कुछ दिन या हमेशा) के निशान रह सकते हैं।

स्ट्रोक
आम सा दिखने वाला लव बाइट्स आपको पैरालाइज भी कर सकता हैं। 2011 में न्यूज़ीलैंड की 44 साल की एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ था, जिस वजह से उसका बायां हाथ पैरालाइज़ हो गया था। इससे आप समझ सकते हैं कि लव बाइट कितनी खतरनाक हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
