Latest Updates
-
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
बारिश में बनाएं गर्मागर्म प्याज के पकौड़े और खट्टी-मीठी इमली की चटनी, जानें आसान रेसिपी -
Sawan 2026: 4 या 5? इस बार सावन में पड़ेंगे कितने सोमवार, देखें व्रत की पूरी लिस्ट -
बारिश के मौसम में क्यों बढ़ जाता है जोड़ों और घुटनों का दर्द? जानें इसके पीछे के 5 कारण -
शरीर में दिखने वाले ये 7 लक्षण हो सकते हैं डायबिटीज की शुरुआत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
कब्ज की समस्या में इन 3C चीजों को खाने से करें परहेज, आयुर्वेद एक्सपर्ट से जानिए कारण

बड़ों से लेकर बच्चों में कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें मल त्याग करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई लोग अपना पेट साफ करने के लिए घंटों टॉयलेट में बैठे रहते हैं तो कुछ लोग तरह-तरह के उपाय अजमाने की कोशिश करते हैं। आज के समय में लोग बाहर का खाना ज्यादा खाना पसंद करते हैं, इसके साथ ही इनके लाइफस्टाइल में भी कई तरह के बदलाव होते हैं, जिसके कारण उन्हें कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। अगर आप अपने खानपान पर ध्यान दें तो इस समस्या से बच सकते हैं। आर्युवेद डॉक्टर दीक्षा भावसार सांवलिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होने कब्ज की समस्या से बचने के लिए 3C को अपनी डाइट में शामिल न करने की सलाह दी है। आइए जानते हैं क्या है ये 3C...
एक्सपर्ट के मुताबिक कब्ज होने पर इन 3C को खाने से करें परहेज
1. जीरा - Cumin
आयुर्वेद के अनुसार कब्ज की समसया होने पर जीरा नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर सूखी होती है जो आपके पेट की नमी को सोख लेता है। डॉक्टर दीक्षा भावसार सांवलिया ने अपने पोस्ट में लिखा, "आयुर्वेद में जीरे को जीराका कहा जाता है। यह आपके पाचन क्रिया में सुधार करता है, पाचन को हल्का करता है, लेकिन इसमें सूखाने की प्रकृति भी होती है, इसलिए भूख, दस्त के लिए आप इसका यूज कर सकते हैं, लेकिन कब्ज की समस्या के समय न जीरे का इस्तेमाल न करें।"
2. दही - Curd
दही पाचन क्रिया के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन कब्ज की समस्या के लिए ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। कब्ज की समस्या में दही का सेवन करने से आपकी समस्या बढ़ सकती है। डॉक्टर दीक्षा भावसार सांवलिया के मुताबिक दही आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है, लेकिन ये भी जीरे की तरह प्रकृति में सुखाने वाला होता है जो कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या है तो दही अपने परेशानी ठीक होने तक दही खाने से परहेज करें।
3. कैफीन - Caffeine
कॉफी पीने से कई बार डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है, जिससे आपकी कब्ज की परेशानी और ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आपको कब्ज है तो कैफीन का सेवन करने से बचें। डॉक्टर दीक्षा भावसार सांवलिया ने भी अपने पोस्ट में कब्ज की समस्या में कैफीन से दूरी बनाने की सलाह दी है। उन्होने अपने पोस्ट में लिखा, "हम सभी का मानना है कि कैफीन हमारे पाचन तंत्र में मांसपेशियों को उत्तेजित कर सकता है और आसान मल त्याग का कारण बन सकता है। लेकिन कैफीन डिहाइड्रेशन का कारण बनता है, जो कब्ज के समय आपको विपरीत प्रभाव दे सकता है।
इसी के साथ डॉक्टर दीक्षा भावसार सांवलिया ने लोगों को अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से न करने की भी सलाह दी है। फिर चाहे उन्हें कब्ज की समस्या हो या न हो। उन्होने लोगों को अपने दिन की शुरुआत गर्म पानी या एक चम्मच गाय के घी से करने को कहा है, खासकर उन लोगों को जिन्हें कब्ज की समस्या होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications