Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
इन फूड कॉम्बिनेशन का सेवन सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक
सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी भोजन करना बेहद आवश्यक है। आमतौर पर, लोग चुस्त व तंदरूस्त रहने के लिए कई तरह के हेल्दी फूड आइटम्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन आप इन फूड्स को किस तरह खाते हैं, यह भी उतना ही अहम् है। दरअसल, हम कई बार कुछ हेल्दी फूड आइटम्स का एक साथ सेवन करते हैं। हालांकि, इन फूड कॉम्बिनेशन के कारण आपकी सेहत को लाभ के स्थान पर हानि उठानी पड़ सकती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड कॉम्बिनेशन के बारे में बता रहे हैं, जो सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं-

मील्स के साथ फल खाना
कुछ लोग अपनी मील प्लेट के साथ फल भी खाना पसंद करते हैं या फिर फलों का रस निकालकर साथ में एक गिलास जूस पीते हैं। हालांकि, कभी भी मील्स के साथ फल खाना एक अच्छा विचार नहीं है। इससे आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। यहां तक कि इससे मील के डाइजेशन और उसमंे मौजूद पोषक तत्वों को अब्जॉर्ब करने में समस्या हो सकती है।

चीज़ी फूड के साथ कोल्ड ड्रिंक पीना
बहुत से लोगों की आदत होती है कि वे अपने चीज़ पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद करते हैं। यह एक ऐसा फूड कॉम्बिनेशन है, जो बेहद ही कॉमन है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। ऐसा करने से आपको पेट फूलना, ब्लोटिंग, पेट दर्द व बैचेनी हो सकती है।

अंडे के साथ ना खाएं फ्राइड मीट
अगर आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो अक्सर आप फ्राइड मीट के साथ अंडे का सेवन करना काफी पसंद करते हैं। यह यकीनन एक क्लासिक ब्रेकफास्ट कॉम्बो है, लेकिन यह आपके डाइजेशन पर भारी पड़ सकता है। अंडे के साथ बेकन जैसा फ्राइड मीट एक कॉम्बो है जो प्रोटीन से भरा होता है। जिसके कारण आपके पाचन तंत्र को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और आप खुद को ब्लोटिड महसूस कर सकते हैं। इसलिए, कोशिश करें कि आप इन दोनों आइटम्स मंे से एक को ताजे फल या सब्जियों से बदलें।

भोजन के साथ ना पीएं पानी
खाने के साथ पानी का सेवन करना बेहद ही सामान्य है। हो सकता है कि आप भी अपने मील्स के साथ पानी लेते हों। लेकिन यह एक बेहद ही बैड कॉम्बिनेशन है। दरअसल, पानी पेट के एसिड को डायलूट कर देता है। यह एसिड आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन को पचाने के लिए आवश्यक होते हैं। लेकिन जब ये एसिड डायलूट हो जाते हैं, तो आपके पेट के लिए भोजन को पचाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है।

फ्राइज़ के साथ ना खाएं बर्गर
जब आप बाहर खाना खाते हैं, तो अक्सर फ्राइज़ और बर्गर को एक साथ ऑर्डर करते हैं। यहां तक कि शॉप्स में भी कॉम्बो के रूप में फ्राइज़ और बर्गर एक साथ सर्व किए जाते हैं। हालांकि, इन्हें एक साथ खाने से बचें। दरअसल, फ्राइज़ और बर्गर पैटी दोनों ही डीप फ्राई किए जाते हैं और इसलिए जब इनका एक साथ सेवन करते हैं तो ऐसे में ये आपके रक्त शर्करा के स्तर को बहुत कम कर सकते हैं। निम्न रक्त शर्करा का स्तर आपको थका हुआ और सुस्त बना देता है।

केला और दूध ना खाएं एक साथ
यूं तो केला और दूध दोनों ही सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं। लेकिन जब इन दोनों फूड्स को एक साथ खाया जाता है तो इससे आपको हैवीनेस की समस्या हो सकती है। यहां तक कि आप अधिक सुस्त भी महसूस कर सकते हैं। हो सकता है कि आपको बनाना स्मूदी बनाना व पीना अच्छा लगता हो। लेकिन जब आप स्मूदी या शेक के रूप में केले और दूध का एक साथ सेवन करना चाहते हैं तो ऐसे में आप उसमें हरी इलायची, दालचीनी पाउडर या जायफल पाउडर अवश्य मिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications