Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चुकंदर का रस बढ़ाता है पुरुषों में सेक्स की टाइमिंग, दूर करे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या
बीटरूट या चुकंदर की सब्जी सेहत के लिए काफी लाभदायक मानी जाती हैं। कई लोगों को ये सब्जी स्वाद के वजह से खाना अच्छी नहीं लगती हैं। लेकिन इस सब्जी में मौजूद कई तरह के पोष्टिक गुण आपको कई तरह की समस्याओं से दूर रखता है। खासकर पुरुषों के लिए ये सब्जी किसी अमृत से कम नहीं हैं। ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम हो या सेक्सुअल हेल्थ। बीटरूट का जूस लिबिडो बढ़ाने के साथ आपकी कई सेक्स प्रॉब्लम्स को भी ठीक कर सकता है। आइए जानते हैं इससे होने फायदों के बारे में।

सेक्स ड्राइव बढ़ाए
स्ट्रेस और ब्लड सर्कुलेशन का सही तरीके से काम नहीं करने के वजह से आपकी सेक्स लाइफ डिस्टर्ब हो जाती है। लो लिबिडो की समस्या से परेशान लोगों को अपनी डाइट में बीटरूट शामिल करना चाहिए। बीटरूट का जूस पीने से आपकी रक्त कोशिकाओं का संकुचन कम होता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। शरीर में एनर्जी का स्तर बढ़ता है जो आपका लिबिडो बढ़ाने का काम करता है।

एनिमिया दूर करता है चुकंदर
भारत में, महिलाओं में एनीमिया बहुत आम है। कम हीमोग्लोबिन एक महिला के ऊर्जा के स्तर को भी गिरा देता है और इसका मतलब यह हो सकता है कि वह बेड में बहुत अच्छा परफॉर्म नहीं कर पातीं। खैर, सिर्फ एक गिलास बीटरूट का रस पीने से मदद मिल सकती है। यह आयरन का एक अच्छा स्रोत है, जो हीमोग्लोबिन बनाने के लिए एक ज़रूरी पोषक तत्व है। हीमोग्लोबिन शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है, जिससे आप फुर्तिला महसूस करती हैं।

इरेक्टाइल डिसफंक्शन का करें इलाज
उम्र बढ़ने के साथ ज़्यादातर पुरुषों को इरेक्शन से जुड़ी परेशानियां होती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस अंग की रक्त वाहिकाओं के सिकुड़ने के कारण पेनिस को होनेवाली खून की सप्लाई में रुकावट आ जाती है। बीटरूट में मौजूद नाइट्रेट्स रक्त वाहिकाओं को फैलाने में सहायता करता है, जिनमें पेनाइल एरिया में रक्त की आपूर्ति में सुधार हो जाता है और बेहतर इरेक्शन में मदद होती है।

ब्लड में ग्लूकोज लेवल करे नियंत्रित
डायबिटीज़ का असर आपकी सेक्स लाइफ पर भी बढ़ता हैं। परफॉर्मेंस एंग्जायटी और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी परेशानिया डायबिटीज में ज्यादा देखी जाती है। बीटरूट का रस इन सेक्सुअल प्रॉब्लम्स को ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल चुकंदर में सटैलैन और बीटानिन जैसे तत्व होते हैं, जो खून में ग्लूकोज लेवल को कंट्रोल करने, इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को रोकते हैं। यह सभी डायबिटीज़ कंट्रोल करने में मदद करते हैं और इस तरह, आपकी सेक्सुअल हेल्थ भी सुधरती है।



Click it and Unblock the Notifications
