Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
संतरे के छिलकों से बनी चाय कैंसर और अल्जाइमर जैसी बीमारियों से बचाती हैं
अगर आप चाय लवर है तो आपके लिए चाय दुनिया-भर में पानी के बाद दूसरा सबसे प्रिय ड्रिंक्स है। मॉर्निंग में एक गर्म चाय का प्याला आपमें नई ताजगी ला देता है। और आपके दिमाग को भी एक्टिव कर देता है। चाय के कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं, जो इसको सबसे अलग ड्रिंक बनाते हैं। भारत में ज्यादातर लोग दूध वाली चाय पीते है, इसमें भी कई वैराइटी होती है, जिसे लोग पीना पसंद करते हैं। अगर आप डेली सुबह और शाम को चाय पीना पसंद करते हैं तो अपनी नियमित चाय की जगह एक कप ताज़ा संतरे के छिलके वाली चाय में बदल सकते हैं। संतरा एक फायदेमंद फल है और विटामिन सी के फायदों से भरपूर है। लेकिन इसके छिलके भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और सेहतमंद होते है। संतरे के छिलके की चाय पीना आपकी अम्युनिटी को बढ़ाने के सबसे आसान तरीकों में से एक है। साथ ही ये कैंसर समेत कई अन्य बड़ी बीमारियों से रोकथाम में भी कारगर है।

जानते हैं इसकी एक कप चाय में कितने फायदे होते हैं-
मोहिनी डोंगरे, सीनियर डाइटिशियन, नारायण अस्पताल, गुरुग्राम के मुताबिक, चाय का तेज स्वाद लार और पेट के एसिड में वृद्धि का कारण बन सकता है। इस चाय को हर सुबह पीने से डायजेस्टिव सिस्टम को एक्साइड करने और डाइट से न्यूट्रिशियन के अवजॉर्बन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इसे सुबह खाली पेट पीने से पाचन संबंधी कई समस्याओं को हटानें में मदद मिल सकती है। एक्सपर्ट के अनुसार, पेक्टिन नामक पदार्थ जो डिस्चार्ज में हेल्प करता है। अगर आपको कब्ज की प्रॉबलम है तो तो संतरे के छिलके से बनी चाय इसको दूर करने में भी मदद कर सकता है।

संतरे के छिलके के फायदे
साइट्रिक फ्रूट्स के छिलके फ्लेवोनोइड्स के कारण कड़वी होते है, जो फलों को कीटों से बचाती है। इसमें फल के किसी भी अन्य भाग की तुलना में फ्लेवोनोइड्स का हाई लेवल होता है।
इसमें फाइबर, विटामिन सी और पॉलीफेनोल्स यौगिक शामिल होते हैं। प्रोविटामिन ए, फोलेट, राइबोफ्लेविन, थायमिन, विटामिन बी6 और कैल्शियम जैसे दूसरे हेल्थ-फ्रेंडली न्यूट्रिशन भी होते हैं। संतरे के छिलके वाली चाय पीने के फायदे-
कैंसर से बचा सकती है-
साइट्रिक फलों की त्वचा में लिमोनेन नामक यौगिक के कारण आवश्यक तेलों का लगभग 97 प्रतिशत शामिल है। नेचुरल तरीके से पाए जाने वाले इस केमिकल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीकैंसर गुण होते हैं। इसे आप अपने आहार में शामिल करने से सूजन और त्वचा कैंसर के कारण होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बच सकते हैं।

आपके पाचन को अच्छा करती है-
इस चाय को पीने से पाचन तंत्र को उत्तेजित करने और खाने से पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करने में मदद मिलती है। इसमें उच्च पोषक तत्व विटामिन सी सामग्री आपके पाचन क्रिया और इम्युनिटी को बढ़ाती है।
पुरानी बीमारियों से बचाए-
ये चाय आपको टाइप 2 मधुमेह, मोटापा और अल्जाइमर जैसी कई पुरानी स्थितियों को रोकने और मेनेज करने में भी मदद कर सकती है। एक रिसर्च से पता चला कि संतरे के छिलकों में पॉलीफेनोल की मात्रा काफी अधिक है। तो, इसके लाभ भी काफी ज्यादा है।

कुकीज और केक बनाने के लिए यूज
संतरे के छिलके का यूज कॉमनली कुकीज और केक बनाने के लिए यूज में आता है। यह सेवन के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। चाय बनाते समय संतरे के छिलके का ज्यादा इस्तेमाल न करें, इससे कड़वापन आ सकता है।
कैसे बनाएं-
एक कढ़ाही में पानी डालें और उसे गैस स्टोव पर रखें। अब इसमें संतरे के छिलके और 1/2 इंच दालचीनी स्टिक, 2-3 लौंग, 1-2 हरी इलायची और 1/2 चम्मच गुड़ डालें। इसे 2-3 मिनट तक उबलने दें, फिर आंच बंद कर दें। चाय को प्याले में छान लें। आपकी संतरे के छिलके वाली चाय तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications