Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
फ्लैट टमी के लिए रोजाना 20 मिनट करें डक वॉक, नॉर्मल डिलीवरी के लिए प्रेगनेंट महिलाएं जरुर करें
हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद आवश्यक होता है। हालांकि, सही एक्सरसाइज और उसे करने का सही तरीका आपको मैक्सिमम बेनिफिट देता है। यूं तो आप खुद को फिट करने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज कर सकते हैं, लेकिन अगर आप अपनी लोअर बॉडी पर काम करना चाहते हैं तो आपको डक वॉक एक्सरसाइज करनी चाहिए। डक वॉक एक्सरसाइज रिवर्स लंज, स्क्वैट्स, क्रैब वॉक, फॉरवर्ड लंज की तरह ही एक एक्सरसाइज है क्योंकि यह आपके नितंबों और जांघों पर अधिक जोर देती है।
इस एक्सरसाइज को करना इसलिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि ग्लूट्स और जांघ की मांसपेशियां बड़ी मांसपेशियां होती हैं जिन पर काम करना आम तौर पर मुश्किल होता है और इसलिए डक वॉक एक्सरसाइज करने से इन मसल्स पर फोकस करना और उन्हें मजबूत करना अधिक आसान हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको डक वॉक एक्सरसाइज के फायदे और उसे करने का सही तरीका बता रहे हैं-

डक वॉक एक्सरसाइज करने का तरीका
डक वॉक एक्सरसाइज करने के लिए आप सबसे पहले अपने पैरों को चौड़ा करके खड़ा हो जाएं।
• यहां इस बात का ध्यान रखें कि आप एक्सरसाइज करते हुए अपनी एब्डॉमिनल मसल्स को टाइटन कर लें ताकि पीठ और पेट की मांसपेशियों को गलती से चोट न लगे।
• अब आप अपना बैलेंस बनाते हुए घुटना मोड़ते हुए नीचे आएं। लेकिन आपको पूरा नीचे नहीं आना है। आपको अपने शरीर को कूल्हों से इतना नीचे करना होगा जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठने वाले थे। आपका पूरा भार एड़ियों पर होना चाहिए। यह स्क्वॉट्स जैसी पोजिशन होगी।
• डक वॉक एक्सरसाइज करते हुए आप अपने हाथों को अपनी छाती के सामने रखें। इससे आपको बैलेंस बनाने में मदद मिलेगी।
• अब आप हल्का-हल्का पैर उठाते हुए कुछ कदम आगे बढ़ें और फिर वापस उस स्थान पर वापस जाएं जहां से आपने शुरू किया था। अब आप धीरे-धीरे खड़े हो जाओ। यह सलाह दी जाती है कि डक वॉक एक्सरसाइज करते समय, आपको अपना संतुलन बनाए रखने के लिए आगे की ओर झुकना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वजन एड़ी पर बना रहे।
• शुरुआत में आपको एक्सरसाइत करते हुए पैरों में दर्द का अहसास हो सकता है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से डक वॉक का अभ्यास करते हैं, तो इससे आपके पैरों की मसल्स मजबूत होती है। साथ ही साथ स्टेमिना भी बढ़ता है।
• आप शुरुआत में अपनी क्षमतानुसार डक वॉक एक्सरसाइज करें, लेकिन धीरे-धीरे आपको सेटों की संख्या में वृद्धि करनी चाहिए और सेट के बीच कुछ पल के लिए आराम भी अवश्य करें।

डक वॉक एक्सरसाइज के फायदे
डक वॉक एक्सरसाइज करने से आपको कई फायदे मिल सकते हैं। जैसे-
• यह एक्सरसाइज निंतबों और जांघों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। नियमित रूप से इसका अभ्यास करने से जांघों का अतिरिक्त फैट कम होता है और लेग्स अधिक टोंड नजर आते हैं।
• डक वॉक एक्रसाइज पैर के साथ एब्डामिनल एरिया की मसल्स पर भी काम करती है। जिसके कारण यह पेट को भी अंदर करने में मदद मिलती है।
• यह आपके शरीर के स्टेमिना को बढ़ाती है। इतना ही नहीं, इससे आपके पैरों को अतिरिक्त मजबूती मिलती है।
• बॉडी बैलेंसिंग के लिए भी इसे काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि बार-बार ऊपर-नीचे आते हुए और डक वॉक करते हुए खुद को बैलेंस करने की कला व्यक्ति सीख जाता है।
• इस एक्सरसाइज की खास बात यह है कि यह कार्डियो एक्सरसाइज और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज दोनों ही है। इस तरह अगर डक वॉक को सही तरह से किया जाए तो यह आपके वर्कआउट गोल्स को पूरा करने में मदद करता है।
• गर्भवती महिलाओं के लिए डक वॉक एक्सरसाइज का अभ्यास करना काफी अच्छा माना जाता है क्योंकि इससे उनकी जांघों को मजबूती मिलती है। जिससे गर्भावस्था के आखिरी कुछ महीनों में बच्चे का सिर आसानी से नीचे की ओर जा सकेगा।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप डक वॉक एक्सरसाइज कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
• कभी भी एक्सरसाइज के दौरान जल्दबाजी ना करें।
• वहीं अगर आप एक बिगनर है तो शुरुआत में बहुत अधिक रिपिटेशन करने से बचें। इसके स्थान पर बॉडी को बैलेंस करना और सही पॉश्चर में एक्सरसाइज करने की कोशिश करें।
• अगर गर्भवती महिलाएं यह एक्सरसाइज कर रही हैं तो पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। साथ ही साथ, किसी एक्सपर्ट की देख-रेख में ही इसका अभ्यास करें।
• पैर या घुटने में इंजरी होने पर डॉक्टर की सलाह के बिना यह एक्सरसाइज भूल से भी ना करें।



Click it and Unblock the Notifications
