Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा काला नमक खाने से हो सकते हैं ये दुष्परिणाम, जानें कैसे करें उपयोग
घर में सफेद नमक के अलावा काला नमक भी रसोई में आसानी से मिल जाता है। काले नमक के सेवन से उल्टी, एसिडीटी या कब्ज जैसी समस्याएं आसानी से दूर हो जाती है। काला नमक एसिडीटी को खत्म कर देता है। काला नमक ऐसे ही कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसे देशभर में कई नामों से जाना जाता है। हिमालय से प्राप्त किए जाने की वजह से इसे हिमालयन रॉक सॉल्ट भी कहा जाता है। आयरन और अन्य खनिजों की वजह से इसका रंग गुलाबी होता है।
मुख्य रूप इसमें सोडियम क्लोराइड मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें सल्फेट्स, सल्फाइड, आयरन और मैग्नीशियम भी शामिल होता है। आयुर्वेद में इसे नियमित तौर पर खाने की सलाह दी गई हैं। लेकिन फायदे पहुंचाने वाले काले नमक के अधिक सेवन करने से आपको नुकसान भी पहुंच सकता हैं। सीमित मात्रा में काला नमक खाने के कोई नुकसान नहीं है, लेकिन इसका सेवन अधिक मात्रा में करने पर ये नुकसान हो सकते हैं।

जाने कैसे करें उपयोग
आप इसका उपयोग समुद्री नमक की तरह ही कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो इसे टेबल सॉल्ट के साथ बराबर मात्रा में मिला कर भी भोजन बनाने में उपयोग कर सकते हैं। दिनभर में 2,300 मिलीग्राम (करीब एक चम्मच) ही काला नमक का उपयोग करें। इतना नमक शरीर में आवश्यक खनिज प्रदान करने के लिए पर्याप्त है।

उच्च रक्तचाप को देता है बढ़ावा
काला नमक का अत्यधिक सेवन उच्च रक्तचाप को बढ़ावा दे सकता है।काला नमक ज्यादा खाने से आपको हाइपरटेंशन की समस्या भी हो सकती है। हाई बीपी की समस्या होने से आपको गुस्सा अधिक आता है और आप दिल के रोगी भी हो सकते हैं।

पत्थरी की समस्या भी हो सकती है
काला नमक में सोडियम अधिक होता है और इसका अधिक सेवन करने से शरीर में अधिक क्रिस्टल बनने लगता है जिससे पथरी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ज्यादा सेवन से पेट का कैंसर होने का खतरा भी बना रहता हैं।

आयोडीन की मात्रा काफी कम हो सकती है
इस नमक में आयोडीन की मात्रा काफी कम होती है। इसे अधिक खाने से शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती हैा इसलिए इसे मिश्रित नमक के साथ खाने की सलाह दी जाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
