Latest Updates
-
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि -
Valmiki Jayanti 2026 Wishes: रामायण की रचना...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima Vrat Katha: शरद पूर्णिमा के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन-धान्य से भरा रहेगा घर -
Sharad Purnima 2026 Wishes: धन की कभी न कमी हो...शरद पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Sharad Purnima 2026 Wishes In Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों से प्रियजनों को दें शरद पूर्णिमा की शुभकामनाएं -
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर बन रहा दुर्लभ लक्ष्मी नारायण योग, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन -
Karwa Chauth Mehndi Designs 2026: करवा चौथ पर लगवाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Kojagara Puja 2026: कोजागरी पूजा कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और मां लक्ष्मी की पूजा विधि -
White Ghee Vs Yellow Ghee: सफेद या पीला घी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद? जानिए डायटीशियन की राय
यौन संबंध बनाने और चूमने से भी फैलता है कोरोना वायरस, जानें इससे जुड़े फैक्ट
पूरे दुनिया भर में खतरनाक कोरोना वायरस का साया मंडरा रहा है। इस वायरस को गंभीर मानते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे पूरे विश्व के लिए मेडिकल इमरजेंसी बता दिया है। कोरोना वायरस इंसान के बाल से करीब 900 गुना बारीक होता है इसलिए आसानी से यह इंसान को संक्रमित कर देता है। भारत में एक के बाद एक नए कोरोना वायरस के मामले सामने आने से चारों तरफ खौफ का मंजर हैं।
इस वायरस को लेकरकई अफवाहे भी सोशल मीडिया में फैलाई जा रही है। कई लोगों को लगता है कि सेक्स करने या किस करने से भी ये वायरस आपको संक्रमित कर सकता है। आइए जानते हैं कि कोरोना वायरस कैसे फैलता है?

WHO ने की अफवाहों से बचने की अपील
कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। WHO ने खासतौर से लोगों से अपील की हैं कि वो इन अफवाहों पर जरा भी ध्यान न दें और WHO की ओर से जारी निर्देश का ही पालन करे।

ऐसे फैलता है वायरस
विशेषज्ञों के अनुसार संक्रमित व्यक्ति के नजदीक से गुजरने पर आपको कोरोना वायरस होगा या नहीं, यह 4 चीजों पर निर्भर करता है। पहला, आप पीड़ित व्यक्ति के कितना पास जाते हैं। दूसरा, क्या पीड़ित के खांसते या छींकते वक्त उसके ड्रॉपलेट्स आप पर गिरे। तीसरा, आप अपने चेहरे पर हाथ लगा रहे हैं। चौथा, आप खुद कितने स्वस्थ हैं और आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है या नहीं।

हाथ मिलाने और गले लगने से भी बचें
WHO के निर्देशानुसार यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको भी चपेट में ले सकती है। इसलिए डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है वो लोगों से गले मिलने और हाथ मिलाने से बचें। पीड़ित व्यक्ति के ड्रॉपलेट्स से आपको संक्रमण हो सकता है इसलिए जिन लोगों को सर्दी-जुकाम, खांसी या गले में इन्फेक्शन हैं, उनसे लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है।

सेक्स या किस करने से फैलता है कोरोना वायरस?
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का कहना है कि कोरोना वायरस सेक्सुअल ट्रांसमिटेड डिसीज यानी यौन संचारित रोग नहीं हैं। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति को किस करने से ये निश्चित तौर पर फैलेगा।

इन बातों का रखें खास ख्याल
- कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हाथ को करीब 20 सेकेंड तक धोएं।
- हाथों से बैक्टीरिया साफ करने के लिए अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचिए।
- खांसी या जुकाम वालों से दूरी बनाकर रहें।
- नाक-मुंह और आंखों को बार-बार टच ना करें।
- अगर आपको खांसी, जुकाम या बुखार हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। खांसते और छींकते समय एहतियात के तौर पर नाक-मुंह पर रूमाल या टिशू पेपर जरुर रखें।



Click it and Unblock the Notifications
