Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
इन कारणों की वजह से फड़कती है आंख, ये उपाय देंगे राहत
क्या आप भी उन लोगों में शामिल है जो आंख फड़कने को किसी अशुभ घटना के होने का संकेत मानते है। तो बतादें कि पलकों का फड़कने के पीछे कई साइंटिफिक कारण भी हो सकते है। पलकों का फड़कना, मसल्स की स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिसका मुख्य कारण स्ट्रेस होता है। हालांकि, इसके पीछे अन्य कारण भी हो सकते है जैसे आँखों पर पड़ता जोर, थकान, सूखी आंखें, कैफीन का अत्यधिक सेवन, डिहाइड्रेशन, अत्यधिक शराब पीना आदि। तो यहां हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे है कि जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते है।

ये है आंखों के फड़कने का कारण
- विटामिन B-12 की कमी
- इलेक्ट्रोनिक गैजेटस जैसे मोबाइल या कम्प्यूटर पर ज्यादा काम करना
- एल्कोहल या स्मोकिंग का अधिक सेवन
- कॉफी और चाय का अधिक सेवन
- ज्यादा सोचना, चिंता करना, स्ट्रेस लेना और डिप्रेशन की समस्या आंख ज्यादा फड़के तो क्या करें
पलकों को जोर-जोर से झपकाए
आंख फड़कने की समस्या से निजात पाने के लिए जितना सम्भव हो उतनी जोर से आंखें बंद कर लें। फिर आंखों को खोल कर जितना हो सकें फैलाए। इस क्रिया को तब तक जारी रखें जब तक आंखों से आंसू न निकल जाए। लेकिन अगर आपको इस दौरान दर्द का एहसास हो तो तुरंत इस क्रिया को करना बंद कर दें।
लाभ: इस क्रिया को करने से आंखों मे ड्राईनेस दूर होती है। और पलकों को आराम मिलता है। ये एक तरह से आंख और चेहरे के मसल्स की एक्सरसाइज है। जिससे आंखों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है।
आंखों पर मसाज करें
अपनी मध्यमा उंगली की सहायता से निचली पलक की गोलाई में मसाज करें। खासकर जो आंख फड़क रही हो उसकी पलक पर लगभग 30 सेकण्ड तक मसाज करें। लेकिन ध्यान रहें ये मसाज करने से पहले अपने हाथों और चेहरे को साफ कर लें ताकि किसी तरह की कोई जलन या इंफेक्शन ना हो।
लाभ: इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और साथ ही मसल्स मजबूत होती है।
पलकों को झपकाए
पलकों का झपकना आपके आंखों के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इसलिए 30 सैकेंड तक पलकों को झपकाते रहें।
लाभ: इस एक्सरसाइज से आंखों की मसल्स रिलेक्स होती है। इससे आंखों में ड्राइनेस की समस्या दूर होती है और उनकी प्रोपर क्लीलिंग भी होती है।
आंखों की एक्सरसाइज
अपने आंखों को पूरे एक मिनट तक बंद रखें। इस दौरान अपनी आंखों को जोर से मीचें और फिर उन्हें खोले बिना ढीला छोड़ दें। आंखें खोलने से पहले इस क्रिया को तीन बार दुहरायें।
लाभ: इस एक्सरसाइज को करने से आंसू आ सकते है। लेकिन परेशान ना हो क्यूंकि इससे आंखों के भीतर ल्यूब आता है जिससे आंखें ड्राई नहीं रहती हो सके। ये एक्सरसाइज ना सिर्फ आंख फड़कने की समस्या से मुक्ति दिलाती है, बल्कि इससे आंखों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर होती है। आप चाहें तो हर रोज इस एक्सरसाइज को कर सकती है।
आंखों को ठंडे पानी से धोए
बंद आंखों पर गुनगुने और ठण्डे पानी से छींटे मारें। ठण्डा पानी ब्लड वेसल्स को संकुचित करेगा और गुनगुना पानी उन्हीं ब्लड वेसल्स को फैलाएगा। अगर आप चाहें तो ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी से छींटे मारने से पहले, बर्फ के टुकड़ों को पलकों पर फेर सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए इस प्रक्रिया को 7-8 बार दुहराए।
लाभ: यह प्रक्रिया ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है तथा आंखों में पहुंचने वाला ब्लड सर्कुलेशन को भी बढ़ाती है जिससे आंखों के फड़कने में आराम मिल सकता है।
अगर उपरोक्त एक्सरसाइज करने के बाद भी आपको आराम ना मिलें तो डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि ये किसी अन्य बीमारी का भी संकेत हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications