Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कभी पी है आपने धनिए की पत्तियों की चाय, जानें इस रिफ्रेशिंग टी पीने के फायदे
धनिए की हरी पत्तियों की चटनी तो आपने खूब खाई होंगी लेकिन कभी आपने इसकी चाय पी हैं। जी हां, धनिए की पत्तियों की चाय एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसे पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन निकल जाता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
आइए जानते हैं कैसे धनिया पत्ती से बनी चाय पीने से आपके शरीर को कौन से बेमिसाल फायदे है और क्या है इसे बनाने का सही तरीका।

मेटाबॉलिज्म बूस्ट
धनिए की पत्तियों की चाय पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और जिस वजह से खाने की क्रेविंग नहीं होती है और आंतों को खाना पचाने के लिए भी पर्याप्त समय मिल जाता है।

पाचन क्रिया में सुधार-
धनिया पत्तियों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता हैं। ये पाचन क्रिया में सुधार करके व्यक्ति को कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने और पाचन को सुचारु करने में मदद करते हैं।

दिमाग को रखें तनाव मुक्त
धनिया पत्तियों की चाय के सेवन से दिमाग तनावमुक्त रहता है। पत्तियों में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी पार्किंसंस, अल्जाइमर और मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर और दिमाग को तनाव मुक्त रखने में भी मदद करता हैं।

सांसों की बदबू से छुटकारा
धनिए की पत्ती की चाय पीने से मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है। ये चाय दांतों और मसूड़ों को भी मजबूती प्रदान करती है।

धनिया पत्तियों की चाय बनाने का तरीका-
धनिया की पत्तियों को अच्छी तरह से साफ कर लें। एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें ये पत्तियां डाले दे। 5 मिनट तक धीमी आंच पर पानी उबलने दें। जब पानी लगभग आधा रह जाए तब इसे छान लें और इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर इसका सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
