Latest Updates
-
Simple Homestyle Chicken Curry Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के दिन बाल-नाखून कटवा सकते हैं या नहीं? दूर करें कंफ्यूजन -
Nirjala Ekadashi Rules for Couples: क्या निर्जला एकादशी पर पति-पत्नी बना सकते हैं शारीरिक संबंध? -
Nirjala Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: निर्जला एकादशी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से दें अपनों को बधाई -
Summer Special Thick Mango Lassi Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी क्रीमी और गाढ़ी लस्सी -
Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: गुरुवार को इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज -
Nirajala Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं -
UP Style Fish Machli Kadhi Recipe: घर पर बनाएं सरसों वाली चटपटी मछली कढ़ी -
Nirjala Ekadashi Vrat Katha: निर्जला एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा सभी 24 एकादशियों का पूर्ण फल -
Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर इस विधि से पिएं पानी, नहीं टूटेगा आपका व्रत, मिलेगा व्रत का पूर्ण फल
Corona Vaccination: बच्चों को लगवाने जा रहे हैं वैक्सीन, इन बातों को जरूर जान लें
देश में12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो चुका है। वैक्सीन लगवाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वैक्सीन लगाने के बाद कुछ मामूली साइड इफेक्ट्स की बात करें तो बच्चों में हल्का दर्द, बुखार और उल्टी आने जैसे मामूली लक्षण देखे गए हैं। बच्चों को वैक्सीनेशन लगवाने से पहले सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Center for Disease Control and Prevention) ने कुछ सुझाव दिए हैं। जिनके जरिए वैक्सीन के साइफ इफेक्ट्स से बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है। इसलिए वैक्सीन लगाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी है। टीका लगवाने से पहले बच्चे को अच्छी तरह गाइड करें उनके अंदर के डर को खत्म करें। इसके अलावा बच्चे को वैक्सीन लगवाने से पहले ये देख लें कि उसको तेज बुखार या कोई अन्य गंभीर परेशानी तो नहीं है। इसके लिए डॉक्टरों से सलाह करें।

इन बातों का रखें ध्यान
बच्चे में टीका लगने के बाद कुछ मामूली साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं। जिनमें इंजेक्शन वाली जगह दर्द, बुखार, या दाने निकल सकते हैं। वैक्सीन लगने के बाद ये सामान्य इफेक्ट्स हैं, जिनसे घबराना नहीं चाहिए। वैक्सीन लगने के बाद अगर बच्चे को बुखार आया है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। बिना डॉक्टरी सलाह के खुद से बच्चे को दवा न दें। टीका लगने के बाद अगले 24 से 48 घंटे तक बच्चे पर विशेष ध्यान दें। अगर वह अपने हाथ में दर्द की शिकायत कर रहा है तो पैन किलर देने से बचें। ये दर्द एक से दो दिन में खुद ही ठीक हो जाता है।
इसके अलावा बच्चें खाली पेट वैक्सीन न लगाएं, वैक्सीनेशन से कराने आने से पहले कुछ खाकर आएं।
रजिस्टर कराएं स्लॉट
अगर रजिस्ट्रेशन की बात करें तो cowin वेबसाइट, कोविन पोर्टल www.cowin.gov.in और आरोग्य सेतु मोबाइल एप्प पर इसको रजिस्टर करके स्लॉट लिया जा सकता है और साथ ही on site रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी बच्चों को मिलेगी। देश में इस आयु वर्ग के 4,74,73,000 बच्चों को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। बच्चों को लगने वाली कोर्बेवैक्स की दो खुराक 28 दिन के अंतराल में देनी अनिवार्य है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications