Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Covid Omicron XE: कोरोना का ये वेरिएंट कितना खतरनाक है और जानें इसके लक्षण
एशिया और यूरोप के कई देश में कोरोना की चौथी लहर का सामना कर रहा हैं। कोरोना के कई नए वेरिएंट एक्सई वेरिएंट (XE variant) की वजह से नए मामलों में तेजी से उछाल देखा जा रहा है। हाल ही में मुंबई में इस नए वेरिएंट का एक मामला मिलने की बात सामने आई थी। जिसके बाद देशभर में हड़कंप मच गया था। लेकिन बाद में इस बात को खारिज कर दिया गया। एक्सई वेरिएंट (XE variant) ने दुनियाभर में पहले से ही चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि इसे अब तक खोजे गए कोरोना वायरस के अन्य सभी वेरिएंट की तुलना में अधिक ट्रांसमिसिबल माना जाता है। चलिए जानते हैं XE variant क्या है और यह चिंता का विषय क्यों है।

क्या है XE वेरिएंट
WHO ने माना है कि एक्सई वेरिएंट कोरोना के दो अलग-अलग वेरिएंट के जुड़ने से तैयार हुआ है। यह वायरस Omicron BA.1 और BA.2 के जुड़ने से बना है। कोई कॉम्बिनेशन तब तैयार होता है, जब कोई व्यक्ति एक से अधिक वेरिएंट से इन्फेक्टेड हो चुका होता है।

कितना खतरनाक है एक्सई वेरिएंट ?
ब्रिटेन की हेल्थ एजेंसी NHS के मुख्य चिकित्सा सलाहकार सुसान हॉपकिंस ने बताया था कि कोरोना के अन्य वेरिएंट के साथ जुड़कर बन रहे इस तरह के वेरिएंट बहुत ज्यादा घातक नहीं होते हैं और जल्दी मर जाते हैं। चूंकि इसके मामले भी अभी बहुत कम हैं इसलिए ऐसे में यह माना जा सकता है कि यह कम घातक है। WHO ने बताया है कि XE variant अत्यधिक ट्रांसमिसिबल है। यह मूल ओमीक्रोन की तुलना में 10 गुना ज्यादा तेजी से फैल सकता है। कुछ देशों में इसके कुछ मामले पाए गए हैं, ऐसे में भारत में इसका मामला मिलना चिंता का विषय हो सकता है।

XE variant के लक्षण
अभी तक XE variant के लक्षणों का पता नहीं चला है। चूंकि यह ओमीक्रोन के दो वेरिएंट से जुड़कर तैयार हुआ है, तो ऐसा माना जा रहा है कि इसके लक्षण भी ओमीक्रोन वेरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं। अगर आपको बुखार, खांसी, सांस में कमी, थकान, बदन दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बहना और डायरिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications