Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
खतरनाक है कोरोना डेल्टा संस्करण , चेचक जितनी आसानी से फैल सकता है: सीडीसी
भारत में मिला कोरोना संक्रमण का डेल्टा वेरिएंट घातक होता जा रहा है। कोरोना का ये वेरिएंट आसानी से चिकन पॉक्स यानि की चेचक की फैल सकता है। अमेरिका की सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना का डेल्टा वेरिएंट वैक्सीनेशन करवा चुके और बिना वैक्सीन लगवाएं लोगों को में आसानी से फैलता है। सीडीसी के निदेशक डॉक्टर रोशेल पी वालेंस्की ने बताया कि जिन लोगों ने वैक्सीन ले ली है उनके नाक और गले में भी उसी मात्रा में डेल्टा वेरिएंट होंगे जितने की बिना वैक्सीनेशन वाले लोग प्रसारित कर सकते हैं।

चेचक के वायरस से भी अधिक है संक्रामक
रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण का डेल्ट वेरिएंट मर्स, सार्स, इबोला, सामान्य सर्दी, मौसमी फ्लू और स्मालपॉक्स की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है। हालांकि, यह चिकनपॉक्स की तरह संक्रामक है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कोरोना वायरस का डेल्टा वेरिएंट सबसे अधिक संक्रामक हैं और इससे गंभीर संक्रमण का खतरा है। इसी वेरिएंट के कारण दुनियाभर में इन दिनों कोविड-19 महामारी के तेजी से फैलने का कारण बनता जा रहा है।
सीडीसी द्वारा 24 जुलाई तक एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 16.2 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो चुका है और हर सप्ताह लक्षण वाले करीब 71 हजार नए मामले आ रहे हैं। लेकिन एजेंसी मामूली या बिना लक्षण वाले मामलों की निगरानी नहीं करती है, इसलिए वास्तविक मामले अधिक हो सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications