Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ज्यादा चिया सीड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, जानिए इसके नुकसान
चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट से लेकर कैल्शियम तक भरपूर मात्रा में मिलता है। इसके साथ ही इसका ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल शरीर के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसके कारण आपको पेट में दर्द से लेकर गैस और कब्ज की शिकायत हो सकती है।
आज के समय में ज्यादातर लोग वजन कम करने के लिए अपनी डाइट को काफी हद तक कंट्रोल करते हैं। इसके लिए वह अपनी डाइट से ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और वसा वाली चीजों को दूर कर देते हैं। साथ ही कई लोग वजन कम करने के लिए चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
हमारी अच्छी सेहत के लिए चिया सीड्स का इस्तेमाल काफी लाभदायक होता है। चिया सीड्स वजन घटाने से लेकर हमारी याददाश्त को बढ़ाने में भी मददगार होता है। इससे सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इसके ज्यादा और सही से इस्तेमाल नहीं करने पर इससे नुकसान भी हो सकता है।

चिया सीड्स के नुकसान
चिया सीड्स के ज्यादा इस्तेमाल के कारण इससे साइड इफेक्ट होने की ज्यादा संभावना होती है। इसके कारण पेट में दर्द से लेकर गैस और कब्ज की शिकायत होना आम बात है। जिससे आपको निजी जीवन और ऑफिस में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इसके कारण उल्टी और दस्त आ सकते हैं। चिया सीड्स में ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए अगर आपको डायबिटीज है तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।

हमेशा ले डॉक्टर की सलाह
चिया सीड्स का इस्तेमाल शरीर के लिए लाभदायक होता है, सिर्फ इस बात के भरोसे आपको इसका इस्तेमाल शुरु नहीं करना चाहिए। चिया सीड्स से शरीर को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए आपको पहले अपने डॉक्टर से संपर्क कर इसके बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए। जिससे की आने वाले समय में इसके दुष्परिणामों से बचा जा सके।

भरपूर मात्रा मिलता है पौष्टिक त्तव
बता दें कि चिया सीड्स एक फुल डाइट सप्लिमेंट है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट से लेकर कैल्शियम तक भरपूर मात्रा में मिलता है। जिसके कारण युवाओं में अपनी डाइट को लेकर इसके लिए रुझान देखने को मिलता है। वहीं कई बड़ी हस्तियां भी इसका सेवन करती हैं। फिलहाल इसके ज्यादा सेवन से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है। जिससे बचने के लिए सावधानी बरतनी जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
