Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कहीं आप नकली हरे रंग के मटर तो नहीं खा रहे हैं, FSSAI ने बताया जांच करने का सिम्पल ट्रिक
सर्दियां आने वाली है, ऐसे में हरी मटर हर जगह दिखाई देने लगेगी। हरी मटर न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर, विशेष रूप से फाइटोन्यूट्रिएंट्स, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन (ए, बी, सी, ई और के) के सारे रुप भी सम्मिलित होते है। इनमें फाइबर भी मौजूद होता है। इसमें फैट ना मात्र का होता है और इसमें जरा भी कोलेस्ट्रॉल नहीं होता हैं। हरे मटर दिखने में जितने हरे और फ्रेश दिखते हैं, कभी-कभी उनमें कृत्रिम रंग यानी नकली रंग भी चढ़ा दिया जाता है। तो, इन सर्दियों में मटर का सेवन करने से पहले, मटर का रंग जानने के लिए एक सरल प्रयोग कैसे करें?

ये है मिलावट पकड़ने का तरीका
FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण) ने हरी मटर में रंग मिलावट का परीक्षण करने के लिए सरल तरीका बताया है:
* एक पारदर्शी गिलास में कुछ हरे मटर डालें।
* गिलास में पानी डालें। अच्छी तरह मिलाएं और आधे घंटे तक प्रतीक्षा करें।
*बिना मिलावट के हरे रंग के मटर रंग नहीं छोड़ेंगे, जबकि जिन मटर में मिलावटी रंग चढ़ा होगा उस वजह से पानी हरा हो जाएगा।
कितना आसान है ना घर बैठे ही खाद्य पदार्थों की शुद्धता के बारे में पता लगाना। अगली बार मटर खाने से पहले इस तरह जरुर जांच करें।
इससे पहले नमक और हल्दी की मिलावट पकड़ने का बताया था तरीका
इन दिनों दरअसल FSSAI ने #DetectingFoodAdultera नाम की एक फूड श्रृंखला की जांच शुरु की है। जिसमें वो अलग-अलग ट्रिक से खाद्य पदार्थों की शु्द्धता जांच करने के बारे में बताता है-
इससे पहले FSSAI ने नमक और हल्दी की शुद्धता जांचने का तरीका बताया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
