Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
यूरिन में झाग देता है इन बीमारियों का सिग्नल, तुरंत हो जाए अलर्ट
क्या आप भी जब पेशाब करते है तो उसमें झाग नजर आता है, अगर आपके साथ भी इस तरह की स्थिति होती है, तो इसे हल्के में लेने की गलती बिल्कुल ना करें। क्यूंकि, कई बार यह किसी गंभीर बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। यहां हम आपको बताने जा रहे है कि यूरिन में झाग क्यों बनता है और ये झाग कौन-सी बीमारियों की तरफ इशारा करते है।

यूरिन में झाग आने के सामान्य कारण
यूरिन का कलर हल्का या गहरा पीला होता है। जिसका कारण है आपकी डाइट या किसी बीमारी या फिर कुछ खास तरह की दवाइयों का सेवन। लेकिन जब यूरिन में झाग नजर आता है तो उसे क्लाउडी यूरिन या झागदार पेशाब कहा जाता है। आमतौर पर यूरिन में झाग दिखाई देना ब्लैडर के फुल होने का संकेत होता है। इस स्थिति में यूरिन आपके ब्लैडर पर प्रेशर ड़ालता है। लेकिन इसके पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं।

ये भी लक्षण झाग के साथ आते है नजर -
कई बार ऐसा भी होता है कि यूरिन की स्पीड ज्यादा होने के कारण भी झाग नजर आ जाता है। लेकिन अगर आपके यूरिन में झाग काफी ज्यादा नजर आने लगे और समय के साथ ही ये और भी बढ़ जाए, तो यह संभवत: किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। यहां हम आपको कुछ लक्षण बता रहे जिन पर भी ध्यान देना काफी जरूरी है। ये लक्षण आपको किसी गंभीर बीमारी के बारे में बता सकते हैं।
- थकान, भूख कम लगना, मितली, उल्टी, सोने में दिक्कत, यूरिन कम बनना, क्लाउडी यूरिन, डार्क कलर का यूरिन इत्यादि संकेत अगर आपको नजर आए तो इसे हल्के में ना लें
- हाथ, पैर, चेहरे और पेट में सूजन
- अगर आप पुरुष हैं तो, ऑर्गेज्म के दौरान सीमन का बहुत कम या बिल्कुल भी ना आना.

यूरिन के झागदार होने का कारण
ज्यादा देर यूरिन रोकना - कई बार इमरजेंसी की स्थिति में या आलस्य की वजह से कुछ लोग बहुत देर तर यूरिन को रोककर रखते हैं और फिर अचानक जब इसे पास करते हैं तो ज्यादा स्पीड होने के कारण यूरिन में झाग बन जाता है। हालांकि यह झाग कुछ ही देर में क्लियर हो जाता है। कई बार झाग का बनना यूरिन में प्रोटीन की अधिक मात्रा की ओर इशारा करता है।

डिहाइड्रेशन-
डिहाइड्रेशन के दौरान भी यूरिन का कलर काफी डार्क और गाढ़ा नजर आता है। जिसका कारण है पानी का सेवन काफी कम मात्रा में करना। और पानी का सेवन कम करने से प्रोटीन यूरिन में डाइल्यूट नहीं हो पाता। प्रोटीन में कई ऐसी प्रॉपर्टीज होती हैं जिससे यूरिन पास करते समय उसमें झाग बन जाता है। लेकिन अगर हाइड्रेटेड रहने के बाद भी किसी व्यक्ति के यूरिन में झाग नजर आता है तो यह संकेत किडनी डिजीज की ओर इशारा करता है।
किडनी डिजीज- किडनी का मुख्य काम ब्लड में मौजूद प्रोटीन को फिल्टर करना होता है. प्रोटीन हमारे शरीर में फ्लूइड को बैलेंस करने में अहम भूमिका निभाता है किडनी डैमेज होने पर या किडनी से जुड़ी कोई बीमारी होने पर ये प्रोटीन किडनी से लीक होकर यूरिन में मिल जाता है। वैसे एल्बुमिन एक तरह का प्रोटीन है जो हमारे खून में मौजूद होता है। जब किडनी पूरी तरह से सही से काम करती है तो यह प्रोटीन की बड़ी मात्रा को आपके यूरिन में नहीं जाने देती। लेकिन ऐसा तभी संभव है जब किडनी खराब हो। वैसे अगर किसी व्यक्ति के यूरिन में लगातार झाग नजर आ रहा है तो यह प्रोटीन्यूरिया की ओर इशारा करता है जो कि किडनी डिजीज का एक शुरुआती लक्षण है।
ये कुछ बातें है जो यूरिन में झाग बनने के कारण बतलाती है। तो अगर आप भी इस तरह की समस्या से गुजर रहे है तो अलर्ट हो जाए और तुरंत अपने डॉक्टर से एडवाइज लेकर ट्रीटमेंट लें। ताकि समय रहते इस बीमारी का निदान हो सकें।



Click it and Unblock the Notifications
