Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
सुबह उठने के बाद शरीर में रहता है दर्द और सुस्ती, इन टिप्स को फॉलो कर पूरे दिन रहें एक्टिव

आज के समय में लोग इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि अपने लिए भी समय निकाल पाना मुश्किल हो गया है। इसका सीधा असर हमारे फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर पड़ रहा है। समय न मिलने के कारण हम एक्सरसाइज की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे पा रहे। जंक और फास्ट फूड की और ज्यादा झुकाव हो रहा है। जिसके कारण हमारी इम्युनिटी पावर कमजोर होती जा रही है। ऐसे में रात को सोकर सुबह उठने के बाद भी हमारे अंदर अजीब सी बेचेनी और अलस बना रहता है। कई लोगों को कमजोरी और थकान भी महसूस होती है। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं जिन्हें अपनाने के बाद आप थोड़ा रिलेक्स फील कर पाएंगे।
थकान और स्ट्रेस दूर करने के टिप्स
1. मेडिटेशन
मेंटली रिलेक्स होने के लिए जरूरी है कि आप सुबह उठने के बाद अपने माइंड को शांत करने के लिए मेडिटेशन करें। सुबह उठने के बाद भी थकान और सुस्ती का एक कारण रात को सही से नींद न आना और मानसिक तनाव होना भी हो सकता है। जिससे बचने के लिए मेडिटेशन सबसे अच्छा विक्लप है। आप फ्रेश एयर में अपने मांइड को बूस्ट करने के लिए 20 से 25 मिनट मेडिटेशन जरूर करें।
2. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
सुबह उठने के बाद कई बार कमजोरी या थकान होने के कारण हमारी शरीर अकड़ने लगती है। जिससे बचने के लिए आप सुबह उठकर कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से आपके शरीर की मांसपेशियां खुलती है जिससेअकड़न दूर होगी और आपको रिलेक्स मिलेगा।
3. तेल से करें बॉडी मसाज
थकान दूर करने के लिए गुनगुने तेल की मालिश दादी नानी के जमाने से चली आ रही है। तेल की मालिश से आपकी मांसपेशियों को रिलेक्स मिलता है। बॉडी मसाज करने से आपकी बॉडी भी एक्टिव बनी रहती है और शरीर का थकान भी दूर रहता है। तेल की मालिश न सिर्फ आपको फिजिकली रिलेक्स करने में मदद करता है बल्कि ये आपको मेंटली भी रिलेक्स करने का काम करता है।
4. गुनगुने पानी से नहाना
शरीर की थकान दूर करने में गर्म पानी भी काफी मददगार है। आप अपनी बॉडी को रिलेक्स और एक्टिव बनाने के लिए गर्म पानी से नहा सकते हैं। इसे हीट थेरेपी के नाम से भी जाना जाता है। गर्म पानी से नहाने से आपकी सुस्ती और थकान तुरंत दूर भाग जाती है और आप पूरे दिन खुद को एक्टिव महसूस करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
