Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weight loss: इन चार एक्यूप्रेशर प्वाइंट को रोजाना दबाने से कम होगा वेट, बढ़ेगा मेटाबॉलिज्म
वजन कम करने के लिए हम में से ज्यादातर जिम में जाकर घंटों पसीना बहाने के साथ कई तरह की डाइट को फॉलो करते हैं। कड़ी मेहनत करने के बाद भी नतीजा कुछ नहीं निकला तो वजन घटाने के लिए आपको इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप अपने शरीर के कुछ हिस्सों को नियमित रूप से दबाकर इसे कम कर सकते हैं। जी हां, शरीर के कुछ पार्ट पर एक्यूप्रेशर बहुत अच्छे से काम करता है।
अगर आप इन प्वाइंट को नियमित रूप से दबाएंगे, तो इससे दिमाग का सेंटर सीधे तौर पर कंट्रोल होगा जिससे आपको कम भूख लगेगी। भूख के साथ ही आपका स्ट्रेस भी कंट्रोल होगा। यहां जानिए इन प्रेशर प्वॉइंट्स के बारे में।

नाक की हड्डी
नाक की हड्डी वाला हिस्सा दबाकर भी आप इस परेशानी को कंट्रोल कर सकते हैं। आईब्रो के पास आने वाली नाक की हड्डी दबाने से नर्वस सिस्टम बेहतर तरीके से काम करता है। इससे सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होता है जो आपकी भूख को नियंत्रित करता है।

उंगली और अंगूठे को दबाए
उंगली और अंगूठे के बीच के हिस्से को दबाकर भी आप तनाव और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसे करीब 30 सेकेंड तक दबाकर रखें। इस प्वॉइंट को दबाने से थाइरॉयड से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं, ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी असरदार होता है।

ऊपरी होठ
अपने ऊपरी होंठ और नाक के बीच (philtrum) की जगह पर कोमल दबाव डालें। philtrum दाएं मध्यम भाग पर दबाव लागू करना सुनिश्चित करें। इस दबाव बिंदु को शुगौ स्पॉट के रूप में भी जाना जाता है। इस जगह पर रोजाना 2-3 मिनट के लिए सर्कुलर मोशन पर 2 से 3 मिनट के लिए रोजाना मालिश करें। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

कान के पीछे
कान के नीचे वाले हिस्से को रोजाना पांच मिनट मसाज करने से याददाश्त बेहतर होती है। यह टिप पढ़ने वाले बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। अगर भूख कम करनी है तो खाने से आधा घंटा पहले कान के बाहर छोटेवाले हिस्से (ट्राइगस) को दो मिनट उंगली से दबाएं। भूख कम लगेगी। यहीं पर प्यास का भी पॉइंट होता है। निर्जला व्रत में लोग इसे दबाएं तो प्यास कम लगेगी।

उंगली और अंगूठे को दबाए
उंगली और अंगूठे के बीच के हिस्से को दबाकर भी आप तनाव और वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसे करीब 30 सेकेंड तक दबाकर रखें। इस प्वॉइंट को दबाने से थाइरॉयड से भी राहत मिलती है। इतना ही नहीं, ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी असरदार होता है।



Click it and Unblock the Notifications
