Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
चॉकलेट गले में फंसने से बच्ची की हो गई मौत, बच्चों को सिखाएं सही तरीके से खाने और निगलने के तरीके
हाल ही में कर्नाटक के उडुपी जिले में 6 साल की बच्ची की मौत उसके गले में चॉकलेट फंसने की वजह से हो गई। दरअसल बच्ची स्कूल नहीं जाना चाहती थी। इस पर मां ने उसे फुसलाने के लिए एक चॉकलेट दी। स्कूल बस आई तो बच्ची ने रैपर समेत चॉकलेट खा ली। इससे उसका दम घुट गया। वह बस के दरवाजे के पास ही बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
इससे पहले दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया था, जिसमें गलत तरीके से मोमोज खाने के बाद गले में मोमोज फंसने से 50 साल के एक शख्स की जान चली गई थी। यहां हम आपको बताएंगे कि गले में खाने की चीजें फंसने की वजह और ऐसी स्थिति में क्या करें और क्या ना करें।

कब बढ़ता है मौत का खतरा
एक्सपर्ट का मानना है कि जहां से होकर खाना शरीर के अंदर जाता है यानि हमारे गला वो एरिया काफी पतला होता है। जिसमें दो नली होती हैं। पहली सांस की नली, दूसरी खाने की नली। और दोनों के बीच एक एपिग्लोटिस होती है, जो ये डिसाइड करती है कि आप खाना खाएंगे या सांस लेंगे। आप मुंह से खाना भी खाते हैं और सांस भी लेते हैं, लेकिन दोनों एक साथ नहीं कर सकते हैं। वैसे खाने की नली में कुछ फंसने से मौत नहीं हो सकती है। क्यूंकि उसमें जाने वाली चीज या तो अंदर चली जाती है या फिर आप खांसी के जरिए उसे बाहर कर देते हैं। इसमें आपको उल्टी, खांसी या निमोनिया जैसी दिक्कत हो सकती है। लेकिन मौत का खतरा तब होता है जब खाना सांस की नली में फंस जाता है।

किन गलतियों से फंस सकता है खाना
जल्दी-जल्दी खाना खाने पर या फिर लगातार बात करते हुए खाने पर खाना अटक सकता है। इसके अलावा खाने को चबाए बिना सीधे निगल जाने, खेलते हुए बच्चे को खाना खिलाने पर और नींद में किसी व्यक्ति को खाना खिलाने पर भी खाना गले में फंस सकता है।

बच्चों के गले में कोई चीज फंसने का खतरा ज्यादा क्यों रहता है
छोटे बच्चों का एपिग्लोटिस सॉफ्ट होता है, इसलिए कई बार चीजें सांस की नली में जल्दी चली जाती हैं। बच्चों के सांस की नली भी बड़ों के मुकाबले छोटी होती है, वो खांसकर कोई चीज बाहर नहीं कर पाते हैं। ऐसी सिचुएशन में उनकी मौत हो सकती है।

गले में कुछ फंस जाए तो क्या करें
सबसे पहले व्यक्ति को सीधा खड़ा करें, फिर दोनों हाथों से उसे पकड़ें। इस पॉजिशन में आपके हाथ उसके सीने से नीचे और नाभि से उपर होने चाहिए। फिर जोर से उसे अपने पेट की तरफ खींचे और छोड़ें यानि जब किसी को झटका देना हो तो आप किस तरह करेंगे, वहीं प्रक्रिया इस समय आपको करनी है। इतना कुछ करने के बाद भी अगर गले में फंसी चीज नहीं निकल पाए तो बिना समय गंवाए उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाए।
क्या सावधानियां बरतें
- खाना चबा चबाकर खाए।
- एक साथ बड़-बडे पीस नहीं बल्कि उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में बांटकर खाए ।
- ऐसे फूड जो हार्ड होते है उन्हें अच्छे से पकाए।
- खाना खाते वक्त ज्यादा ना बोलें।
- खाना खाते समय हंसे नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
