Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय
Covid-19: 5 से 11 साल के बच्चों का लगेगी Corbevaxवैक्सीन, पैनल ने की मंजूरी की सिफारिश
भारत के केंद्रीय औषधि प्राधिकरण की एक विशेषज्ञ समिति ने 5 से 11 साल तक की उम्र के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 निरोधक टीके Corbevax के लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी देने की सिफारिश की है। सीडीएससीओ की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने हालांकि 2 से 11 वर्ष के आयु के बच्चों के बीच Covaxin के उपयोग के लिए भारत बायोटेक से आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण ( ईयूए), आवेदन की समीक्षा के लिए आंकड़ा मांगा है।

भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने पिछले साल 28 दिसंबर को वयस्कों में आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग के लिए कोवोवैक्स को मंजूरी दी थी और इस साल 9 मार्च को कुछ शर्तों के अधीन 12 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिये उपयोग की मंजूरी दी थी। बायोलॉजिकल ई के Corbevax का इस्तेमाल 12 से 14 वर्ष आयु के बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ टीका लगाने के लिए किया जा रहा है। 24 दिसंबर, 2021 को 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए DCGI द्वारा कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग सूची प्रदान की गई है।

बायोलॉजिकल-ई के ईयूए आवेदन पर विचार-विमर्श करने वाली सीडीएससीओ की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति ने पांच से 11 वर्ष की आयु में कॉर्बेवैक्स के उपयोग के लिए आपातकालीन उपयोग मंजूरी देने की सिफारिश की है। बता दें कि भारत ने 16 मार्च को 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू किया है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
