Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय
Holi 2023: होली के रंगों से दूर भागते हैं आप, एक बार जरूर जान लें होली खेलने के ये मेंटल हेल्थ बेनिफिट्स

रंगों का त्योहार करीब आ गई है। इस साल भारत में 8 मार्च को होली खेली जाएगी। होली के त्योहार का इंतजार हम सभी लोग बेसब्री से करते हैं। ताकि अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर इस त्योहार का मजा दोगुना कर सकें। होली के दिन सभी लोग अपने घर से निकलकर अपनों से मिलते हैं और इस त्योहार का लुफ्त उठाते हैं। लेकिन यह त्योहार सिर्फ मजे और रंगो का होने के अलावा भी बहुत कुछ है।
होली के रंग आपके मेंटल हेल्थ पर गहरा असर छोड़ते हैं। कई एक्सपर्ट्स के मुताबिक होली का मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव इंपेक्ट पड़ता है। होली के रंग क्रिएटिविटी, सेल्फ एक्सप्रेशन, दूसरों के साथ रिश्ते मजबूत करने जैसे कारकों को बढ़ावा देकर आपके मेंटल हेल्थ को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करता है। ऐसे में आप होली के रंगों से दूर न भागकर, इस रंगों के त्योहार का खुलकर मजा लें। आइए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि होली के रंग हमारे मेंटल हेल्थ को किस तरह बूस्ट करते हैं।

1. तनाव कम करने में मददगार
होली हमारे आस-पास एक खुशनुमा माहौल बना देता है। जिसमें गुलाल के कई रंग आपके तनाव के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। अपने फेवरेट्स से मिलना, नाचना, गाना आपके मूड को बूस्ट करने में मददगार है। इसलिए रंगों के साथ अपने फेवरेट फूड्स और सॉन्ग्स का भी खुलकर मजा लें।

2. क्रिएटिविटी
होली के दौरान रंगों से खेलना आपकी क्रिएटिविटी और कल्पना को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। क्योंकि होली खेलते समय आपको सामने वाले को अपने अनुसार होली के रंगों से रंगने की इजाजत होती है।

3. सामाजिक जुड़ाव
होली एक ऐसा त्योहार है जिसे आप अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के साथ मनाते हैं। ऐसे में आपका उनके साथ संबंध और ज्यादा गहरा और मजबूत होता है और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा भी मिलता है, जिससे अकेलेपन और अलगाव की भावनाएं कम होती है।

4. सकारात्मक जुड़ाव
होली के रंग कुछ भावनाओं और यादों को ताजा करने में मदद कर सकते हैं। होली के दौरान रंगों से खेलना आपको कुछ रंगों के साथ पॉजिटिव फिलिंग्स जोड़ने में मदद करता है। जैसे पीला रंग आपको खुशी देगा और आपके मूड को बूस्ट करेगा।

5. हैप्पी हार्मोन
होली के दौरान रंगों से खेलना, मिठाई खाना, अपनो से मिलना आपके अंदर हैप्पी हार्मोन्स को पैदा करने में मदद करते हैं जो आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

6. कलर थेरेपी
होली के दौरान खेलने के लिए यूज होने वाले रंग आपके मन पर गहरा प्रभाव छोड़ता है। ये अलग-अलग रंग एनर्जेटिक वाइब्स को जगाने का काम करते हैं।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications
