Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
पुरुषों को भी हो सकती है यीस्ट इंफेक्शन, जानें इसे दूर करने के उपाय
यीस्ट इंफेक्शन न सिर्फ महिलाओं की बल्कि पुरुष भी इस समस्या से जूझते हैं। लेकिन कैंडिडा अल्बिकन्स कवक के कारण यह इंफेक्शन पुरुषों में भी हो सकती है। महिला हो या पुरुष इस समस्या से छुटकारा पाने में काफी समय लग सकता है। लेकिन कुछ घरेलू उपायों के इस्तेमाल से इसे जल्द दूर किया जा सकता है। आज हम आपको यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण समेत इससे छुटकारा पाने के उपायों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं इस समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपायों के बारे में....

यीस्ट इंफेक्शन के लक्षण
पेशाब करते समय जलन
संबंध बनाने के दौरान बेचैनी
लिंग के ऊपरी हिस्से पर बार-बार खुजली
लिंग के आसपास खुजली
लिंग से गंध आना

इन वजहों से भी हो सकता है यीस्ट संक्रमण
वैसे तो पुरुषों में यीस्ट संक्रमण होना कोई आम बात नहीं है। लेकिन बीयर, ब्रेड समेत ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं, जो इसके खतरे को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके अलावा अगर पुरुष किसी ऐसे महिला के साथ संबंध बनाए जिसे पहले से यीस्ट इंफेक्शन हो तो पुरुष में भी इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।

दही
दही का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इतना ही नहीं दही यीस्ट इंफेक्शन को भी दूर करने का काम करती है। अगर आप नियमित रूप से दही का सेवन करते हैं तो शरीर में सकारात्मक बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जो कैंडिडा या थ्रश जैसे इंफेक्शनों से लड़ते हैं। इसके अलावा आप प्रभावित हिस्सों पर भी दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टी ट्री ऑयल
यीस्ट इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में चाय के पेड़ का तेल बहुत प्रभावी है। टी ट्री ऑयल में पाए जाने वाले जीवाणुरोधी, एंटीप्रोटोजोअल, एंटीफंगल और एंटीवायरल यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा दिलाते हैं। इसके साथ ही आप टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल प्रभावी हिस्से और उसके आसपास भी कर सकते हैं।

लहसुन
लहसुन अपने औषधीय गुणों के लिए बहुत मशहूर है। यीस्ट इंफेक्शन की समस्या को दूर करने के लिए आप लहसुन को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

सेंधा नमक
सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है जो यीस्ट को नष्ट करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए बाथटब में 2 कप सेंधा नमक मिलाकर उस पानी से 10-15 मिनट नहाएं।



Click it and Unblock the Notifications