Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आपका भी पैर बार-बार सो जाता है, इन घरेलू उपायों से दूर करें परेशानी
पैर पर दबाव, थकान या ज़रूरी पोषक तत्व के कमी की वजह से ऐसा होते रहता है। कई बार पैरों को सुन्न पड़ जाने के कारण बहुत परेशानी का भी सामना करना पड़ जाता है। अगर आप भी इस समस्या से बार-बार परेशान रहती हैं, तो आज आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप समस्या को आसानी से दूर कर सकती हैं।

हल्दी से करें मसाज
पैरों का सो जाने या फिर सुन्न पड़ जाने पर आप हल्दी पेस्ट की मदद से परेशानी को दूर कर सकती हैं। हल्दी में मौजूद पोषक तत्व इस परेशानी को आसानी से दूर कर सकता है। इसके लिए आप हल्दी और पानी का पेस्ट तैयार कर लीजिये और प्रभावित हिस्सों पर इस पेस्ट से अच्छे से मसाज कर दीजिये। इससे हमेशा के लिए परेशानी दूर हो जाएगी। पैरों के दर्दकी शिकायत में भी हल्दी और दूध में शहद मिलाकर पीने से दर्द से राहत मिलती है।

गर्म पानी का उपयोग करें
अगर घर पर किसी काम के लिए बैठे-बैठे पैर सो जाते हैं या फिर सुन्न पड़ जाते हैं, तो आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी बर्तन में गर्म पानी को भर लीजिये और प्रभावित वाले हिस्सों पर गर्म पानी से लगभग दस से पंद्रह मिनट तक सिकाई करें। इससे पैरों को सो जाने या सुन्न पड़ जाने की समस्या को आसानी से दूर किया जा सकता है।

प्रेस करें
कभी-कभी पैर सो जाने पर प्रभावित वाले हिस्सों को कुछ देर दबाकर रखने से भी परेशानी को दूर किया जा सकता है। पैर सुन्न पड़ जाने के बाद अंगूठे के पास वाली जगह को दबाकर रखने से भी परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसी तरह गुनगुने पानी में नमक को डालकर मिला लीजिये और पैर को इसमें कुछ देर के लिए रखें। इससे भी परेशानी को दूर किया जा सकता है।

दालचीनी के पाउडर का सेवन करें
पैर सो जाने या फिर सुन्न पड़ जाने पर गुनगुने पानी से दालचीनी पाउडर को मिलकर सेवन करने से इस परेशानी को दूर किया जा सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इस घरेलू उपाय को अपना सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
