Latest Updates
-
International Tea Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस? जानें इस खास दिन का इतिहास और महत्व -
National Anti-Terrorism Day Quotes: राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर पढ़ें वीरों के साहस के प्रेरणादायक कोट्स -
Crispy Layers Trick Lachha Paratha Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा कुरकुरा और परतदार पराठा -
क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और उद्देश्य -
Aaj Ka Rashifal 21 May 2026: गुरु-पुष्य योग से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ -
Dum Style Proper Method Mutton Biryani Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी खुशबूदार बिरयानी -
Kedarnath Dham Yatra 2026: दिल्ली से केदारनाथ कैसे पंहुचें? जानें पूरा रूट, रुकने की जगह और कितना आएगा खर्च -
Brother's Day Funny Wishes: भाई को भेजें ये पेट फुला देने वाले फनी मैसेजेस, जिन्हें पढ़कर वो भी हंस पड़ेगा -
Khatta Meetha Perfect Pani Puri Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा चटपटा स्वाद -
क्या गर्भनिरोधक के लिए सुपरग्लू का इस्तेमाल सुरक्षित है? शारीरिक संबंध बनाने से पहले जान लें जरूरी नियम
इन घरेलू उपायों को अपनाकर माउथ अल्सर की समस्या को कहें बाय-बाय
माउथ अल्सर एक ऐसी समस्या है, जिसे हम सभी ने कभी ना कभी एक्सपीरियंस किया हैै। मुुंह में छाले होने के कारण व्यक्ति को बहुत अधिक दर्द व असहजता का अनुभव होता है। मुंह में छाले होने पर कुछ भी खाने का मन नहीं करता है। यहां तक कि, इन छालों के कारण अगर आप कुछ खाते भी हैं तो इससे बहुत अधिक दर्द का अनुभव होता है। कई बार आवश्यक विटामिन और मिनरल्स की कीम, फूड सेंसेटिविटी, सोडियम लॉरिल सल्फेट युक्त टूथपेस्ट व माउथवॉश के कारण भी माउथ अल्सर की समस्या हो सकती है। यह स्थिति बेहद दर्दनाक हो सकती है, लेकिन अगर आप चाहें तो कुछ आसान उपायों को अपनाकर इस समस्या से निजात पाई जा सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं-

शहद
शहद में रोगाणुरोधी गुण होते हैं, जिसके कारण यह किसी भी तरह के घाव को जल्द ठीक करने में कारगर है। यहां तक कि माउथ अल्सर होने पर भी शहद का इस्तेमाल करना बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप सीधे छालों पर शहद लगाएं और उसे ऐसे ही रहने दें। चूंकि छाले मुंह के अंदर होते हैं, आप गलती से लगाए गए शहद को अपनी लार के साथ निगल सकते हैं। इसलिए आप हर कुछ घंटों के बाद छालों पर शहद लगाते रहें।
नमक के पानी का करें इस्तेमाल
नमक के पानी को ओरल हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह आपके मुंह के छालों के अलावा किसी भी तरह के ओरल इंफेक्शन को ठीक करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं। अब इस नमक के पानी से अच्छी तरह गरारे करें। आप चाहें तो अंत में सादे पानी से भी गरारे कर सकते हैं। इस प्रक्रिया का उपयोग करके, आप मुंह के छालों के दौरान होने वाले दर्द और परेशानी को कम कर सकते हैं।
संतरे का रस
संतरे को विटामिन सी का एक बड़ा स्रोत माना जाता है। यही कारण है कि यह मुंह के छालों को रोक सकता है और अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो यह उसे जल्द ठीक करने में भी सहायक हो सकता है। हालांकि, जब आप इन अल्सर से पीड़ित हों तो एक पूरा संतरा खाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप रोजाना एक गिलास ताजा निचोड़ा हुआ संतरे का रस पिएं। शोध से पता चला है कि विटामिन सी की कमी से मुंह के छाले हो सकते हैं। साथ ही, विटामिन सी आपके इम्युन सिस्टम को बूस्टअप करता है और इसलिए यह आपके शरीर को संक्रमणों से लड़ने में मदद कर सकता है।
लौंग के तेल का इस्तेमाल
लौंग का तेल ओरल हेल्थ के लिए बेहद ही गुणकारी माना गया है। चाहे दांत में दर्द हो या फिर मुंह के छालों की समस्या हो, लौंग का तेल आपकी समस्या को जल्द ठीक करने में मददगार है। मुंह के छाले होने पर रूई का एक छोटा टुकड़ा लें और तेल को इस पर डिप करें। अब आप इसे सीधे छालों पर लगाएं।
तुलसी के पत्ते
तुलसी को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपके मुंह के अंदर कीटाणुओं को मारने में मददगार होती हैं। यह मुंह के छालों के दर्द को भी कम करने में मददगार है। इसके लिए सुबह तुलसी के 5-6 पत्ते को साफ करें और फिर उन्हें चबाएं। इसके बाद आप ऊपर से पानी पी लें।
नारियल का तेल
नारियल का तेल अपने एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है। नारियल का तेल सूजन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा, इसके एनाल्जेसिक गुण दर्द को कम करने में मददगार है। रूई के एक टुकड़े को शुद्ध नारियल के तेल में भिगोएं और इसे सोने से पहले प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications