Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
दांत और मसूड़ों की सड़न दूर करने के लिए इस्तेमाल करें होममेड मॉउथवॉश, दूर रहेगी मुंह की बदबू
सेहत के साथ साथ ओरल हेल्थ का भी ध्यान रखना जरुरी होता है। ओरल हेल्थ सही ना हो तो कई तरह की बीमारी हो सकती है। दांतों के साथ मसूढ़ों और जीभ की सफाई करना भी बहुत जरुरी होता है। ओरल हेल्थ का ध्यान नहीं दिया तो दातों व मसूड़ों में सड़न, पायरिया और मुंह से बदबू की समस्या हो सकती है।

दांतों की सफाई करने के बाद माउथवॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे मुंह की बदबू दूर हो जाएगी साथ ही मसूड़ों में सड़न, पायरिया से भी बचाव होगा। दांत और मसूड़ों की देखभाल के लिए आप होममेड माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते है होममेड माउथवॉश बनाने का तरीका।

दालचीनी और लौंग माउथवॉश
मुंह की बदबू को दूर करने के लिए आप दालचीनी और लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल चीनी और लौंग का माउथवॉश बनाने के लिए एक पानी में 10 से 15 बूंद दालचीनी और लौंग तेल का इस्तेमाल करें। इनको अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इस आप स माउथवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। दाल चीनी और लौंग का इस्तेमाल कर दांतों की सड़न, दर्द और मुंह की बदबू को दूर किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर माउथवॉश बनाया जा सकता है। माउथवॉश बनाने के लिए आधा गिलास पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा मिलाएं। इसके बाद इस पानी से अपने दांत साफ करें। सोडा पानी मुंह का पीएच स्तर नॉर्मल रहता है। बेकिंग सोड़ा इस्तेमाल कर मुंह की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है।

टी ट्री और पुदीना ऑयल माउथवॉश
ओरल हेल्थ की देखभाल के लिए आप टी ट्री और पुदीना ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। माउथवॉश बनाने के लिए एक कप पानी में 8 से 10 बूंदे पुदीना और टी ट्री ऑयल को मिलाएं। इसके बाद एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को बोतल में रखें। इसके बाद ब्रश करने के बाद इस पानी का इस्तेमाल करें। इस पानी का इस्तेमाल करने से मुंह की बदबू, दर्द और सड़न से राहत मिलेगी।

सेब सिरका
सेब का सिरका बहुत ही फायदेमंद और लाभकारी है। ओरल हेल्थ के लिए आप सेब के सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। नेचुरल मॉउथवॉश बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में 3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इस होममेड माउथवॉश का इस्तेमाल कर मुंह की बदबू से छुटकारा पाया जा सकता है। सेब के सिरके का इस्तेमाल कर दांतों का सड़न को कम किया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications