Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
लहसुन की चाय पीने से कंट्रोल रहेगा बीपी, बढ़ते वजन को भी करता है दूर
लहसुन खाने के फायदे तो आपको मालूम होंगे ही लेकिन अक्सर सलाह दी जाती है कि अगर आपका कोलेस्ट्रोल बढ़ा है तो लहसुन की कच्ची कली खाइए। वजन और बीपी नियंत्रित करने में भी लहसुन का नुस्खा सबसे बढ़िया माना जाता है। लहसुन खाने का स्वाद भी बढ़ाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप लहसुन से बनी चाय पिएंगे तो ये काफी फायदेमंद होती है। लहसुन की चाय पीने से इम्युनिटी बढ़ती है और इंफेक्शन भी दूर होता है। लहसुन की चाय एक दवा के तौर पर काम करती है।

लहसुन की चाय कैसे बनाए?
लहसुन की चाय बनाना आसान है, सबसे पहले एक गिलास पानी उबालिये अब इसमें अदरक और लहसुन पीसकर मिलाएं। अब इस पानी को 20 मिनट तक उबालें। जब पानी उबल जाए तो उसे ठंडा करके छान लें। अब इसमें ऑर्गनिक शहद और नींबू की थोड़ी सी मात्रा डाल दें। इसमे आप पुदीने की पत्ती भी डाल सकते हैं। बस आपकी चाय तैयार है।

लहसुन की चाय के फायदे
लहसुन की चाय पीने से डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रोल कम होता है, इससे डाइबिटीज कम करने में मदद मिलती है। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिससे इंसुलिन की मात्रा भी बढ़ती है।
ब्लड प्रेशर के मरीजों को लहसुन की चाय पीने को कहा जाता है। इससे खून पतला होता है और रक्तप्रवाह सुचारू रूप से चलने लगता है।
लहसुन की चाय पीने से मोटापा भी कम होता है। यह शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ाता है और इससे अतिरिक्त वा भी पिघलती है।
लहसुन या उससे बनी चाय के सेवन से शरीर के बैक्टीरिया मर जाते हैं इसलिए फूड प्वाइजनिंग भी नहीं होती है।

नुकसान भी है
ज्यादा गर्मी में लहसुन की चाय पीने से रक्तस्त्राव की समस्या हो सकती है। इसलिए, अगर किसी की कोई सर्जरी होने वाली है, तो उससे पहले लहसुन का सेवन न करें।
लहसुन से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications