Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
फेस्टिव सीजन में बढ़ जाती है आटे में मिलावट, ऐसे जांच करें असली और नकली आटे में
फेस्टिव सीजन शुरु हो चुका है साथ ही मिलावट का दौर भी। फेस्टिव सीजन में हर चीज की डिमांड बढ़ जाती है इसलिए मिलावट की खबरें सुनने को मिलती है। पनीर, मावा और घी में मिलावट के मामले तो फेस्टिवल सीजन में खूब सामने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते है रोजाना जिस आटे की आप रोटी बनाकर खाते हैं वो भी मिलावट के इस दौर में अछूता नहीं रहा हैं।
आटे में भी आजकल जमकर मिलावट की जाने लगी हैं। गेहूं के आटे में अक्सर बोरिक पाउडर, चाक पाउडर और कभी-कभी मैदा तक मिलाया जाता है। लेकिन कुछ आसान टिप्स से आप मालूम कर सकते हैं कि जो आटा आप खा रहे हैं वो असली है या नकली।

एक गिलास पानी लीजिए
आपके गेंहू के आटे में चोकर कम है तो भी आपका आटा मिलावटी हो सकता है। इसकी जांच आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास में पानी लीजिए और आधा चम्मच आटे को इसमें डालकर देखिए तो आपको कुछ तैरता हुआ दिखाई दें तो समझ जाइए कि इसमें मिलावट हैं।

हाइड्रोक्लोरिक एसिड से जांच करें
इसके अलावा एक और तरीका है जिसे आप लेबोरेट्री टेस्ट भी कह सकते हैं। इसके लिए आप एक टेस्ट ट्यूब लीजिए और इसमें आटे के कुछ नमूने डाल लीजिए। फिर इसमें हाइड्रोक्लोरिक एसिड डालें। अगर इसमें कुछ छानने वाली चील नजर आए तो समझ जाइए कि इसमें चाक की मिलावट हैं। हाइड्रोक्लोरिक एसिड आपको मेडिकल स्टोर में मिल सकता है।
11 वीं और 12 वीं क्लास में आपका बच्चा पढ़ता है तो उससे भी आप इस परीक्षण के लिए कह सकती हैं। वह स्कूल के कैमिस्ट्री लैब में इस टेस्ट को आसानी से कर लेगा।

नींबू का नुस्खा
एक चम्मच आटे में नींबू के कुछ रस डालकर देखें। अगर ऐसा करने पर आटें में बुलबुले बने तो जान लीजिए आपका आटा मिलावटी है। बता दें कि खड़िया मिट्टी आमतौर में आटें में मिलाया जाता है। इस पदार्थ में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है इसलिए नींबू के संपर्क में आने पर ये बुलबुले छोड़ते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
