Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
आरोग्य सेतु एप से करें कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन, ये हैं आसान स्टेप्स
Co-WIN वेब पोर्टल के अलावा आरोग्य सेतु एप के द्वारा भी कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आरोग्य सेतु एप (Aarogya Setu App) के द्वारा भी वैक्सीन के लिए खुद का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सरकार ने इस एप में कोविन को लिंक कर दिया है ताकि प्रोसेस आसान हो पाए। यहां step by step जानिए रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस-

1- सबसे पहले आपको आरोग्य सेतु ऐप में CoWin tab पर जाना होगा। यहां आपको वैक्सीनेशन टैब का विकल्प दिखाई देगा। इस पर आपको टैप करना होगा।
2- अब रजिस्ट्रेशन पेज आपके सामने खुल जाएगा। यहां आपसे मांगी गई जानकारियों को सबमिट करना होगा। साथ ही आपसे दस्तावेज भी मांगे जाएंगे।
3- अगर रिजस्ट्रेशन कर रहा शख्स सीनियर सीटीजन की श्रेणी में आता है तो रजिस्टर के बटन पर क्लिक करे, अगर वह किसी गंभीर बिमारी से जूझ रहा है तो Do you have any comorbidities (pre-existing medical conditions) पर क्लिक करना होगा। वहीं 45 से 60 साल के लोगों को मेडिकल सर्टिफिकेट ले जाना होगा। रजिस्टर होने के बाद आपके रजिस्टर्ड फोन नंबर पर कंफर्मेंशन मैसेज भेजा जाएगा।
4- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के पूरा होने के बाद आपका अकाउंट डिटेल दिखेगा। बता दें कि एक व्यक्ति दर्ज किए गए मोबाइल नंबर से 4 लोगों को जोड़ सकता है। इसके लिए आपको ऐड बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आप अन्य लोगों की जानकारियों को रजिस्टर करा सकते हैं।

5- रजिस्टर्ड नामों के डिटेल के सामने आपको एक्शन का कॉलम दिखाई देगा। यहां आप कैलेंडर के ऑइकॉन पर क्लिकर करके अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।
6- इसके बाद अगले पेज पर आपके सामने 'Book Appointment for Vaccination' का पेज खुलेगा। यहां आप अपनी जानकारी को भरने के बाद SEARCH के बटन पर क्लिक कर दें।
7- इसके बाद आपके नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर्स की लिस्ट आपके सामने प्रदर्शित होगी। आप इनमें से किसी भी एक सेंटर को चुन सकते हैं और दिए गए तारीख पर जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। बता दें कि आप अपनी सुविधा के अनुसार तारीख का वैक्सीनेशन सेंटर का चयन कर सकते हैं।
8- आपके सामने पेज पर Appointment Confirmation का विकल्प होगा जिसे आपको कंफर्म करना होगा।
9- अंत में आपके सामने Appointment Successful का पेज दिखेगा। इसके बाद आप अपने वैक्सीनेशन डिटेल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
