Latest Updates
-
World Laughter Day 2026 Jokes: टेंशन को कहें टाटा! अपनों को भेजें ये फनी जोक्स, नहीं रुकेगी हंसी -
Aaj Ka Rashifal, 3 May 2026: आज वृश्चिक और कुंभ राशि वालों की लगेगी लॉटरी! जानें अपना भाग्यफल -
Bael Ka Juice: भयंकर गर्मी और लू से बचाएगा बेल का जूस, नोट करें बनाने की विधि और इसे पीने के लाभ -
इन 5 लोगों को नहीं खाने चाहिए आम, स्वाद के चक्कर में सेहत हो सकती है खराब -
क्यों मनाते हैं World Laughter Day? जानें इस साल की थीम, इतिहास और हंसने से मिलने वाले 10 लाभ -
सच हो रही है बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी? बेमौसम बरसात गर्मी से देगी राहत या मचाएगी तबाही? -
AC Tips: रिमोट का ये एक बटन आधा कर देगा बिजली का बिल, 90% लोग नहीं जानते इसका सही इस्तेमाल -
मुनव्वर फारूकी बने पिता, घर आई नन्ही परी, देखें मुस्लिम बेटियों के लिए 100+ लेटेस्ट और मीनिंगफुल नाम -
Narad Jayanti 2026: नारायण-नारायण जपो और बाइट के लिए भागो, पत्रकारों के लिए फनी मैसेजेस और शायरी -
Narad Jayanti 2026: गूगल-विकिपीडिया से भी तेज नेटवर्क, क्यों नारद मुनि कहलाए ब्रह्मांड के पहले जर्नलिस्ट?
Weight Loss Tips: रोजाना करें इस पत्ते के जूस का सेवन, एक महीने में गायब होगा बेली फैट
मोटापा और बढ़ता वजन आज के समय में एक कॉमन समस्या है। ज्यादा वजन की वजह से हमारा शरीर तो बैडोल दिखता ही है साथ ही मोटापा बढ़ने से कई स्वास्थ समस्याएं जन्म लेने लगती हैं। वजन कम करने के लिए लोग कई तरह की डाइट लेते हैं। लेकिन कई बार डाइट की फेर में पड़कर हम अपनी तबीयत भी खराब कर देते हैं। क्या आपको पता है कि हमारी रसोई में एक ऐसी चीज है, जिसका रस रोजाना पीने से हम अपना वजन तेजी से कम कर सकते हैं।

खाने की ज्यादातर रेसिपी में करी पत्ते का उपयोग किया जाता है। जो खाने के स्वाद को तो बेहतर बनाता ही है साथ ही इसके रस का रोजाना सेवन चर्बी को भी तेजी से बर्न करता है। कढ़ी पत्ता बहुत ही आसानी से आपको हर जगह मिल जाएगा आप इसका डिटॉक्स बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। जानते हैं, कैसे बना सकते हैं करी पत्ते का डिटॉक्स...
करी पत्ते का डिटॉक्स बनाने के लिए इसके 10 से 15 पत्तों को लेकर मिक्सर ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस कर एक गिलास पानी में मिला लें, आसानी से आपकी करी पत्ते की डिटॉक्स ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगी। आप हरे धनिए और पुदीने के प्रयोग भी कर सकते हैं। कुछ ही दिन इसका सेवन करने से आपको आश्चर्यजनक परिणाम मिलेंगे। यह आपकी चर्बी को तेजी से बर्न करने में मदद करेगा।

आप अपने सुबह की शुरुआत करी पत्ते के जूस के साथ कर सकते हैं। इससे हमारे शरीर को क्लोरोफिल की एक अच्छी खुराक मिलती है। पूरे दिन के कामों के लिए विटामिन मिलते हैं। जूस बनाने के लिए इसमें पालक और कई अन्य सब्जियां मिलाकर ब्लेंड करके इसका जूस बना सकते हैं। इसमें पुदीने के पत्ते भी मिला सकते हैं। हमारे पेट की चर्बी भी कम होती है।

अगर आपको अपच की समस्या है तो भी करी पत्ते का जूस फायदा करता है। करी पत्ते का जूस हमारे शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालता है,जिससे हमारा शरीर अंदर से साफ होता है। रोज करी पत्तों को चबाने से आंतो की सफाई भी होती है।
त्वचा से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद करी पत्ते में एंटी-ऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में सहायक है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications