Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वजन घटाने के लिए अपने साथ जरूर रखें ये चीजें, वेट लॉस करने में मिलेगी हेल्प

आज के समय में वजन बढ़ाना या घटाने से ज्यादा मुश्किल काम कोई और है ही नहीं। चाहे बात वेट लॉस करने की हो या फिर वेट गेन करने की दोनों की अपनी अलग-अलग मुश्किलें हैं। लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोग अपने बढ़ते वजन के कारण परेशान रहते हैं। ऐसे में जो लोग वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें बहुत ज्यादा स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करना चाहिए, रेगुलर एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए, जंक फूड, फास्ट फूड से दूरी बनाकर रखना चाहिए। इस दौरान आपको कई महीनों और हफ्तों तक एक ही शेड्यूल फॉलो करना जरूरी होता है। लेकिन इस दौरान अपने वेट को मॉनिटर करने के लिए और वजन कम करने या बढ़ाने के लिए आपके पास ये चीजें जरूर होनी चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें...
1) फूड मेजरमेंट स्केल
खुद को बदलने के लिए आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसे में वजन कम करने या बढ़ाने के लिए डाइटीशियन आपके लिए जो डाइट प्लान तैयार करते हैं। आपको उसे फॉलो करना जरूरी होता है। ऐसे में आप जो भी खा रहें है उसे फूड मेजरमेंट स्केल से नाप कर ही खाना चाहिए। ऐसा करने से आप ज्यादा कैलोरी खाने से बच सकते हैं। ऐसे में आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो आपके पास भी फूड मेजरमेंट स्केल जरूर होना चाहिए। ताकि आप अपना खाना बनाने से पहले कच्चे आनाज को कैलोरी के मुताबिक माप सकें और ज्यादा फूड खाने से बच सकें।
2) योगा मैट
वजन कम करने के लिए जितनी जरूरी आपकी डाइट है उतना ही जरूरी आपके एक्सरसाइज करना भी है। ऐसे में कई लोग जिम जाकर आपनी कैलोरी बर्न करने के स्थान पर घर में रहकर या पार्क जाकर योग की मदद से आपने वजन को कम करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में आपके पास एक योगा मैट होना बहुत जरूरी है। ताकि आप आराम से अपने योगा मैट पर योग कर अपने वजन को कम कर सकें। इतना ही नहीं आंखों के सामने योगा मैट होने से आपके अंदर योग करने की प्रेरणा भी बढ़ती है।
3) स्मार्ट वॉच
आज के समय में वैसे हम सभी के पास स्मार्ट वॉच होती है। लेकिन अगर आप वेट कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इस स्मार्ट वॉच का सही ढंग से यूज करना आपके लिए जरूरी है। स्मार्ट वॉच आपको वर्कआउट के दौरान बर्न की हुई कैलोरी से लेकर आपके डेली रिमाइंडर को याद रखने में मदद कर सकता है। इसलिए आप अपने बजट के मुताबिक एक स्मार्ट वॉच जरूर खरीदें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
