Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स को एक समझने की ना करें भूल, होता है यह अंतर
कई बार खान-पान में लापरवाही के चलते अक्सर व्यक्ति को सीने में जलन, एसिडिटी व सहजता महसूस होती है और लोग इसे हार्ट बर्न या एसिड रिफ्लक्स कहकर पुकारते हैं। लेकिन वास्तव में हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स दोनों ही अलग है और इस लेख में हम आपको इन दोनों के बीच के मुख्य अंतर के बारे में बता रहे हैं-

क्या है हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स
एसिड रिफ्लक्स तब होता है जब पेट का एसिड अन्नप्रणाली में वापस आ जाता है और टिश्यू को इरिटेट करता है। वहीं, हार्ट बर्न एसिड रिफ्लक्स का एक लक्षण है। इसे हार्ट बर्न इसलिए भी कहा जाता है, क्योंकि अन्नप्रणाली हृदय के ठीक पीछे होती है, और यहीं पर जलन महसूस होती है।

हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स के बीच अंतर क्या है?
आमतौर पर, लोग हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स को एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं। लेकिन इनके बीच कुछ अंतर है। मसलन, हार्ट बर्न एसिड रिफ्लक्स का एक लक्षण है। हार्ट बर्न होने पर छाती में जलन, दर्द या बेचैनी की महसूस होती है और व्यक्ति काफी असहज हो सकता है। वहीं, एसिड रिफ्लक्स होने पर हार्ट बर्न के लक्षण तो नजर आते ही हैं। साथ ही साथ कुछ अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। जैसे-
• गले या मुंह में एसिड का फिर से आना
• मुंह में कड़वा स्वाद
• गला खराब होना
• पेट खराब (अपच)
• पेट दर्द या बेचैनी
• उबकाई आना
• पेट और पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन
• सूखी खांसी
• घरघराहट महसूस होना
• गले में जकड़न महसूस होना
• निगलने में कठिनाई महसूस हो सकती है, या आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि

आपके गले में भोजन फंस गया है।
यहां आपको यह भी ध्यान रखने की आवश्यकता है कि खाने के बाद या लेटने पर एसिड रिफ्लक्स (जीईआरडी) और सीने में जलन के कारण सीने में दर्द हो सकता है। लेकिन अगर यह सीने में दर्द लंबे समय से हो रहा है तो एक बार डॉक्टर को अवश्य दिखाएं क्योंकि सीने में दर्द दिल के दौरे या किसी अन्य गंभीर हृदय स्थिति का संकेत भी हो सकता है।

हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स का क्या कारण है?
एसिड रिफ्लक्स और हार्ट बर्न होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे-
• शराब पीना
• धूम्रपान
• मोटापा
• खराब पॉश्चर (स्लाउचिंग)
• कुछ दवाओं का सेवन करना
• कुछ खाद्य पदार्थ (फैटी और फ्राइड फूड्स, लहसुन और प्याज, कैफीनयुक्त पेय, खट्टे फल और टमाटर जैसे अम्लीय खाद्य पदार्थ, मसालेदार भोजन)
• एक बार में बहुत अधिक खाना
• बहुत जल्दी खाना
• बेडटाइम से ठीक पहले खाना
• गर्भावस्था
• मधुमेह
• पेट के एसिड में वृद्धि (तनाव, ज़ोलिंगर-एलिसन सिंड्रोम या पेट के ट्यूमर के कारण)
• वजन बढ़ना

हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को बढ़ाने वाले फूड्स
यूं तो हार्ट बर्न और एसिड रिफ्लक्स के कई कारण होते हैं, लेकिन भोजन इस समस्या का एक मुख्य कारण होता है। इतना ही नहीं, ऐसे कई फूड आइटम्स होते हैं, जो आपकी इस समस्या को ट्रिगर कर सकते हैं। जो कुछ इस प्रकार है-
• फ्राइड और फैटी फूड्स
• चॉकलेट
• लहसुन
• प्याज
• कैफीनयुक्त पेय पदार्थ
• खट्टे फल और टमाटर जैसे एसिडिक फूड आइटम्स
• मसालेदार भोजन

हार्ट बर्न या एसिड रिफ्लक्स का इलाज क्या है?
अधिकतर मामलों में, आहार और जीवनशैली में बदलाव एसिड रिफ्लक्स (जीईआरडी) और हार्ट बर्न के लक्षणों को दूर करने या ठीक करने में मदद कर सकते हैं। कुछ मामलों में ओवर-द-काउंटर या प्रिस्क्रिप्शन दवाओं की आवश्यकता हो सकती है।
दुर्लभ मामलों में, एसिड रिफ्लक्स को ठीक करने का अंतिम उपाय एक सर्जरी है जिसे फंडोप्लीकेशन कहा जाता है। इस सर्जरी के दौरान, एक सर्जन पेट के हिस्से को एसोफैगस के चारों ओर एक कॉलर की तरह लपेटता है, जो एसिड को बैक अप लेने से रोकने के लिए निचले एसोफैगस में दबाव बढ़ाने का काम करता है।



Click it and Unblock the Notifications
